Saturday, May 23, 2026
Homeदेशपहाड़ पर अकेली घूम रही थी विदेशी, पीछे से आया एक युवक,...

पहाड़ पर अकेली घूम रही थी विदेशी, पीछे से आया एक युवक, बोला- एक तस्वीर, सुनते ही कांप गई महिला

-


Last Updated:

Viral Video of Foreign Tourist: पोलैंड की टूरिस्ट कासिया ने हिमाचल प्रदेश में ट्रेकिंग के दौरान पीछा करने की घटना का वीडियो शेयर किया. अंजान शख्स ने तस्वीर लेने के बहाने पीछा किया. उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते…और पढ़ें

अकेली घूम रही थी विदेशी, तभी आया एक युवक, मांगी तस्वीर, सुनते ही कांपी महिला

विदेशी के साथ जो हुआ, नहीं होगा विश्वास

Viral Video of Foreign Tourist: इंडिया बिगिनर्स के लिए नहीं है… पोलैंड की एक महिला टूरिस्ट ने अपने ट्रैवल व्लॉग में बताया. उसने हिमाचल प्रदेश में अकेले ट्रेकिंग करते समय अपने साथ घटी एक घटना की चर्चा की. दरअसल, जब वह पहाड़ पर ट्रेक कर रही थी, तब एक अंजान शख्स ने उसका पीछा किया और उसे डरा दिया. महिला ने उस शख्स द्वारा पीछा किए जाने का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लोगों ने चिंता जाहिर की है. टूरिस्ट की पहचान कासिया के रूप में हुई है. वह ट्रेवलर और कंटेंट क्रिएटर हैं.

कासिया ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति उनके गेस्ट हाउस से पहाड़ से नीचे उतरते समय तस्वीरें लेने के लिए उनका पीछा कर रहा था. इंस्टाग्राम पर कासिया ने लिखा, “मैं अपने गेस्ट हाउस से पहाड़ से नीचे उतर रही थी, तभी इस व्यक्ति ने मुझसे तस्वीर लेने के लिए कहा. मुझे पूरा यकीन था कि वह मुझसे अपनी तस्वीर लेने के लिए कह रहा है, लेकिन पता चला कि वह मेरी तस्वीर लेना चाहता था.”

आगे बात करते हुए उन्होंने बताया, ‘मैंने मना कर दिया, क्योंकि मेरा बातचीत करने और तस्वीरें लेने के लिए रुकने का मन नहीं था…. मैं अपने जोन में रहना चाहता हूं. भारत में इतना समय बिताने और अजनबियों के साथ इतनी सारी सेल्फी लेने के बाद, जिसमें छोटी-छोटी बातें भी शामिल हैं, मुझे वास्तव में ऐसा नहीं लगता कि मैं अब ऐसा करना चाहती हूं…’



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts