उत्तराखंड- जोशीमठ के पास बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर कई किलोमीटर लम्बा जाम लगा हुआ है इन दिनों बद्रीनाथ धाम की यात्रा अपने पूरे चरम पर है, जिसके चलते यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है। बढ़ते वाहनों की संख्या को देखते हुए ज्योतिर्मठ में गेट सिस्टम लागू किया गया है। क्योकि मारवाड़ी से आगे सड़क की स्थिति खराब होने के चलते बार-बार जाम लग रहा है लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा है कि पुलिस प्रशासन संभाल नहीं पा रही है !
पहाड़ों की यात्रा में इतनी भीड़ आ रही है कि कई कई घंटे से लोग रास्ते में धूप में खड़े हुए है इस समय अगर आप पहाड़ों की यात्रा पर जाना चाहते हैं तो तैयारी के साथ जाएगा नहीं तो ये ट्रैफिक आपको बार बार परेशान कर सकता है, पहाड़ों पर मई जून के पीक सीजन में कम से कम वीकेंड में जाने से बचना चाहिए
पहाड़ों पर इतनी सुविधाये नहीं होती आप यात्रा का प्लान करेंगे 3 दिन का लेकिन आपको लग जायेंगे 7 दिन ।
बद्रीनाथ जोशीमठ के रास्ते लगा कई किलोमीटर लंबा जाम, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बर्फबारी के आनंद के साथ जाम का दुःख ।
-

