नई दिल्ली. साल 2025 भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक रहा. एक तरफ बड़े बजट और सुपरस्टार वाली फिल्मों ने शानदार कमाई की, तो दूसरी तरफ एक बेहद छोटी, लो-प्रोफाइल फिल्म ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया. साल 2025 में जहां ‘धुरंधर’, ‘छावा’ और ‘सैयारा’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई, वहीं सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस उस फिल्म ने रिकॉर्ड बनाया, जिसमें न तो रोमांस, न एक्शन और न ही कोई सुपरस्टार.
इस फिल्म सिर्फ 50 लाख के बजट में बनी. फिल्म बिना किसी बड़े स्टार, गाने या एक्शन के 120 करोड़ का वर्ल्डवाइड कमाकर इतिहास रच दिया. ये गुजराती फिल्म है ‘लालो कृष्ण सदा सहायते’.
24000% मुनाफा कमा गई 2025 की ये मूवी
सिर्फ फिल्म मात्र 50 लाख रुपये के छोटे बजट पर बनी थी. लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर इसने 120 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस हिसाब से फिल्म ने अपने बजट से 240 गुना ज्यादा कमाई की, जो लगभग 24000% के मुनाफे के बराबर है. यह रिकॉर्ड पहले के ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ (लगभग 6000% मुनाफा) के पास था.
बॉलीवुड के दिग्गजों को पीछे छोड़ा
इस गुजराती फिल्म ने मुनाफे के मामले में 2025 की सभी बड़ी हिट्स को पछाड़ दिया.
‘कांतारा चैप्टर वन’ ने 125 करोड़ के बजट पर 850 करोड़ कमाकर लगभग 680% मुनाफा कमाया.
‘धुरंधर’ ने अब तक लगभग 760% का मुनाफा दिया है.
‘सैयारा’ (40 करोड़ बजट) ने सबसे बेहतर 1350% मुनाफा कमाया.
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म के निर्देशक अंकित साखिया हैं. कहानी एक रिक्शा चालक की है जो एक फार्महाउस में फंस जाता है और वहां अपने अतीत के दुश्मनों का सामना करते हुए भगवान कृष्ण के दर्शन का अनुभव करता है. फिल्म में रीवा राछ (Reeva Rachh), श्रुहद गोस्वामी (Shruhad Goswami), करण जोशी और मिष्टी ने अभिनय किया है.
वर्ड ऑफ माउथ से बनी सुपरहिट
मानसी पारेख, पार्थिव गोहिल और अन्य के बैनर तले बनी यह फिल्म शुरू में मिश्रित प्रतिक्रिया के साथ शुरुआत करने के बाद, दर्शकों की जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ से सुपरहिट बन गई. यह पहली गुजराती फिल्म बन गई है जिसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया. यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि जनभावनाओं से जुड़ी एक ईमानदार कहानी, बिना बड़े स्टार और भारी-भरकम बजट के भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

