Saturday, May 16, 2026
Homeमनोरंजन'घर कब आओगे', गाने के लॉन्च से पहले वरुण धवन ने फैंस...

‘घर कब आओगे’, गाने के लॉन्च से पहले वरुण धवन ने फैंस को दिया सरप्राइज, ‘बॉर्डर 2’ से शेयर कीं 3 खास तस्वीरें

-


Last Updated:

Sunny Deol Film Border 2: साल 2026 की सबसे बड़ी वॉर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दीवानगी सातवें आसमान पर है. फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही दिन बचे हैं और मेकर्स ने इसके सबसे इमोशनल गाने ‘घर कब आओगे’ को रिलीज करने की पूरी तैयारी कर ली है. इस बड़े इवेंट से ठीक पहले वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर गाने की नई और दिल छू लेने वाली तस्वीरें शेयर करके फैंस को सरप्राइज दे दिया है.

ख़बरें फटाफट

'घर कब आओगे', गाने के लॉन्च से पहले वरुण धवन ने फैंस को दिया सरप्राइज23 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है सनी देओल.

नई दिल्ली. सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. इस वॉर-ड्रामा फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए वरुण धवन ने इसके मशहूर गाने ‘घर कब आओगे’ की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो तुरंत वायरल हो गई हैं. यह फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

वरुण धवन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस गाने की शूटिंग की कई झलकियां दिखाईं. आज इस गाने को जैसलमेर में भव्य तरीके से रिलीज किया जा रहा है, जिसके लिए वरुण को हाल ही में एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया. इन तस्वीरों के आते ही फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.

View this post on Instagram





Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts