Last Updated:
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के विंटर वेकेशन की तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं. ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी इस एक्ट्रेस कि हॉट फोटोज वायरल हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि चारों तरफ जमी बर्फ और गिरते तापमान के बीच यह हसीना पिंक बिकिनी में स्विमिंग पूल का आनंद लेती नजर आ रही है. तस्वीरों में वह बोल्ड अंदाज में दिख रही है.

नई दिल्ली. ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ फिल्म से अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस अहाना कुमरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट बिकिनी फोटोज शेयर करके मचा दिया है. उनके बोल्ड लुक ने कड़कड़ाती ठंड में इंटरनेट का पारा चढ़ा दिया है.

अहाना कुमार ने साल के अंत में एक शानदार वेकेशन प्लान किया और अपने फैंस को जॉर्जिया की बर्फीली वादियों की खूबसूरत झलक दिखाई. सोशल मीडिया पर अहाना ने अपने विंटर वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जो वायरल हो गई हैं. (फोटो साभार: Instagram@aahanakumra)

इन फोटोज में अहाना कड़ाके की ठंड और चारों तरफ फैली बर्फ के बीच गर्म स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं. गिरती हुई बर्फ और पूल से निकलते गर्म भाप के बीच अहाना का हॉट लुक वायरल हो गया है. (फोटो साभार: Instagram@aahanakumra)
Add News18 as
Preferred Source on Google

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अहाना कुमरा पिंक बिकिनी और ब्लैक बॉटम में नजर आ रही हैं. बर्फीली वादियों के बीच उनका यह रिलैक्स्ड और खुशमिजाज चेहरा साफ बता रहा है कि वह अपने काम से ब्रेक लेकर इस पल को कितना एन्जॉय कर रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@aahanakumra)

एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘बर्फ गिर रही है, भाप उठ रही है. मैं हर दिन बस एक पूल बेबी बनी हुई हूं. मैं उन सभी फ्रेंडशिप, प्यार और जीत के लिए शुक्रगुजार हूं, जिसने 2025 को मेरे लिए यादगार बना दिया. अब 2025 से साइन आउट कर रही हूं और एक बड़े, साहसी और उज्ज्वल 2026 में कदम रख रही हूं. चलिए, जीत हासिल करते हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@aahanakumra)

अहाना की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. कोई उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहा है, तो कोई उनकी वेकेशन लोकेशन को ड्रीम डेस्टिनेशन बता रहा है. किसी ने उनके बोल्ड लुक की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं. (फोटो साभार: Instagram@aahanakumra)

अहाना कुमार हमेशा से ही अपनी बेबाकी और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. पिछली बार वह रियलिटी शो राइड एंड फॉल शों नजर आई थीं, जिसे अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था. अब फैंस अहाना के नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@aahanakumra)

