Saturday, May 16, 2026
Homeमनोरंजनससुर के अंतिम संस्कार में टूटे अर्जुन बिजलानी, बेटे को सीने से...

ससुर के अंतिम संस्कार में टूटे अर्जुन बिजलानी, बेटे को सीने से लगाकर खुद को संभाला, अर्थी को दिया कंधा

-


Last Updated:

अर्जुन बिजलानी के ससुर और नेहा स्वामी के पिता राकेश चंद्र स्वामी का 73 साल की आयु में निधन हो गया है. उनका अंतिम संस्कार नए साल के पहले ही दिन मुंबई के ओशिवरा श्मशान घाट पर हुआ. इस दौरान अर्जुन की दोस्त निया शर्मा भी मौजूद रहीं. सोशल मीडिया पर नए साल के जश्न के बीच ये गमगीन करने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं.

ससुर के अंतिम संस्कार में टूटे अर्जुन बिजलानी, बेटे को गले लगाकर खुद को संभालाअर्जुन बिजलानी के ससुर के अंतिम संस्कार पर भावुक थे. फोटो साभार- विरल भयानी.

नई दिल्ली. जाने-माने टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के ससुर का निधन हो गया. पिछले दिनों ससुर राकेश चंद्र स्वामी की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद वह आनन-फानन में अर्जुन बिजलानी अपनी दुबई वेकेशन कैंसिल कर मुंबई पहुंचे थे. अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी गहरे सदमे में हैं. 73 साल के राकेश चंद्र स्वामी का गुरुवार दोपहर मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिवार के करीबी सदस्य मौजूद थे.

जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों अर्जुन बिजलानी के ससुर राकेश चंद्र स्वामी को अचानक स्ट्रोक आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने की सूचना मिलते ही अर्जुन परिवार सहित मुंबई लौट आए, लेकिन तमाम मेडिकल प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

नए साल में गम में डूबा परिवार

नए साल के मौके पर जहां दुनिया खुशियां बना रही थी, वहीं ये परिवार गम में डूबा था. अंतिम संस्कार के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन बिजलानी अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख पाए. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने छोटे बेटे को सीने से लगाकर ढांढस बंधाते नजर आ रहे हैं, जबकि खुद गहरे शोक में डूबे हुए हैं. इस दौरान अर्जुन ने ससुर की अर्थी को कंधा भी दिया और एक जिम्मेदार दामाद के रूप में अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं.

View this post on Instagram





Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts