Monday, May 18, 2026
Homeमनोरंजन'अमाल ने सिर्फ मेरा नंबर लिया...' रिलेशनशिप पर मालती चाहर ने दी...

‘अमाल ने सिर्फ मेरा नंबर लिया…’ रिलेशनशिप पर मालती चाहर ने दी सफाई, किया शो में सिंगर की मदद का दावा

-


Last Updated:

मालती चाहर ने अमाल मलिक संग रिलेशनशिप की अफवाहों को झूठा बताया, सोशल मीडिया पर सफाई दी कि दोनों के बीच सिर्फ एक मुलाकात और बातचीत हुई थी, अफवाहें बंद करने की अपील की. इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने लोगों की बातों की परवाह नहीं करने के बारे में बात की.

ख़बरें फटाफट

'अमाल ने सिर्फ मेरा नंबर लिया...' रिलेशनशिप पर मालती चाहर ने दी सफाईमालती चाहर ने सफाई दी है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @maltichahar)

मुंबई. बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अक्सर अफवाहें और कयास नए किस्सों की तरह फैलते रहते हैं. लेकिन जब ये अफवाहें किसी व्यक्ति की निजी जिंदगी से जुड़ जाती हैं, तो यह परेशान करने वाली साबित होती है. ऐसा ही कुछ ‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं मालती चाहर के साथ हुआ. उनसे और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक को लेकर अफवाहें सोशल मीडिया पर काफी तेज थीं. इन अफवाहों को लेकर मालती ने मंगलवार को बयान जारी किया और सभी कयासों का खंडन किया.

मालती चाहर ने एक्स पर लिखा, “मेरे और अमाल के बीच कभी कोई रिलेशनशिप या ‘शिप’ नहीं था. अमाल ने मुझसे सिर्फ मेरा नंबर लिया था और हम सिर्फ एक बार ही मिले थे. इस एक मुलाकात के दौरान हमने कुछ निजी बातें साझा कीं और इसके बाद फोन पर संपर्क में रहे. इसके अलावा, हमारे बीच कोई और चीज नहीं हुई. जो कहानी मीडिया और सोशल मीडिया पर बनाई गई है, वह पूरी तरह झूठी है और अब इसे खत्म किया जाना चाहिए.”

Malti post
मालती चाहर का एक्स पोस्ट.

मालती चाहर ने ‘बिग बॉस 19’ हाउस के दौरान की अपनी एक बात को भी स्पष्ट किया. उन्होंने कहा, “शो में मैंने जो कहा था, ‘बाहर की बातें नहीं करेंगे,’ तो इसका मतलब सिर्फ यह था कि हम निजी जानकारी को शो में साझा नहीं करेंगे. शो से बाहर आने के बाद, मुझे जो बातें पता चली, वह बिल्कुल भी सही नहीं थीं.”

View this post on Instagram





Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts