Monday, May 18, 2026
Homeमनोरंजनपति राज निदिमोरु संग पुर्तगाल में हनीमून मना रहीं सामंथा, उठा रहीं...

पति राज निदिमोरु संग पुर्तगाल में हनीमून मना रहीं सामंथा, उठा रहीं खूबसूरत नजारों-फूड का लुत्फ, शेयर की फोटोज

-


Last Updated:

सामंथा रुथ प्रभु ने 1 दिसंबर को अपनी दूसरी शादी की तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि फिल्ममेकर राज निदिमोरु संग सात फेरे लिए. इन तस्वीरों को देख फैंस हैरान हुए. कपल ने शादी को काफी सीक्रेट रखा था. हालांकि, फैंस ने कपल को बधाई दी. सामंथा और राज शादी के बाद हनीमून मनाने गए हैं. दोनों पुर्तगाल में हैं. सामंथा ने अपने हनीमूम वेकेशन की कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं.

Samantha Raj Nidimoru

सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों पुर्तगाल के खूबसूरत शहर लिस्बन की गलियों में न्यूली वेडिंग लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं. सामंथा ने अपने हनीमून की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह पति राज निदिमोरु के साथ छुट्टियां मनाते नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने फैंस को अपनी रोमांटिक और सुकून भरी छुट्टियों की झलक दिखाई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl)

Samantha Raj

सामंथा ने लिस्बन से कुछ खूबसूरत झलकियां साझा की हैं, जहां वह ऐतिहासिक जगहों की सैर कर रही हैं, स्वीट्स का स्वाद ले रही हैं. सामंथा की पोस्ट में लिस्बन के पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस से लेकर स्वादिष्ट खाने तक सब कुछ देखने को मिला. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl)

Samantha Raj Nidimoru

तस्वीरों में कपल लिस्बन के ऐतिहासिक स्थलों की सैर करता, लोकल डिशेज का मजा लेता और शहर के खूबसूरत नजारों का आनंद उठाता नजर आ रहा है. अपनी पुर्तगाल यात्रा के दौरान सामंथा और राज ने कई मशहूर जगहों की सैर की, जिनमें फातिमा के सैंक्चुअरी में स्थित अवर लेडी ऑफ द रोजरी बेसिलिका, पैड्राओ डॉस डिस्कोब्रिमेंटोस (मॉन्युमेंट टू द डिस्कवरीज) और आर्को दा रुआ अगस्टा शामिल हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Samantha Raj Nidimoru

एक तस्वीर में राज बड़े चॉकलेट डोनट को देखते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी फोटो में सामंथा शहर के नजारों को चुपचाप निहारती दिख रही हैं. यह फोटो कारसेल कुछ स्वादिष्ट डेजर्ट्स की प्लेट और गुलाबी बीनी में मुस्कुराती सामंथा की कैंडिड तस्वीरें भी दिखाती है. उन्होंने तस्वीरों वाली पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “दिसंबर ऐसे ही बीतता है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl)

Samantha Raj Nidimoru

फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार और तारीफों की बौछार कर दी. एक यूजर ने लिखा, “क्या क्यूट हैं,” तो दूसरे ने लिखा, “आखिरकार वह खुश हैं और उनकी आत्मा को सुकून मिला.” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और फैंस ने सामंथा को खुश देखकर अपनी खुशी जाहिर की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl)

Samantha Raj

सामंथा और राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर को बेहद निजी समारोह में शादी की, जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया. सामंथा और राज निदिमोरु की शादी की फोटोज सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों ने बधाइयों की झड़ी लगा दी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl)

Samantha Raj

एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन, निमरत कौर और डिंपल हयाती समेत कई सेलेब्स ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं. हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया, लेकिन 2024 की शुरुआत से ही दोनों को कई बार साथ देखा गया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl)

Samantha Raj

प्रोफेशनली भी सामंथा और राज ने साथ में प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 2’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में काम किया है, जिसमें सामंथा लीड रोल में और राज डायरेक्टर के तौर पर जुड़े थे. यह दोनों की दूसरी शादी है. सामंथा की पहली शादी एक्टर नागा चैतन्य से 2017 से 2021 तक चली थी, जबकि राज की पहली पत्नी श्यामली डे थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

PHOTOS: पति राज संग हनीमून मना रहीं सामंथा, उठा रहीं खूबसूरत नजारों का लुत्फ



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts