Saturday, May 16, 2026
Homeमनोरंजन'हम बहुत रोए...', सैफ अली खान पर हुए हमले को यादकर भावुक...

‘हम बहुत रोए…’, सैफ अली खान पर हुए हमले को यादकर भावुक हुईं करीना कपूर, 2025 को बताया सबसे मुश्किल साल

-


Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने साल 2025 के खत्म होने पर एक बेहद इमोशनल नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने परिवार पर आए सबसे बड़े संकट का जिक्र किया. करीना ने साल 2025 को अपने जीवन का सबसे कठिन साल बताया, क्योंकि इसी साल उनके पति और एक्टर सैफ अली खान पर उनके ही घर में जानलेवा हमला हुआ था. करीना ने सैफ के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि इस हमले ने उनके बच्चों और पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया था.

ख़बरें फटाफट

सैफ पर हुए हमले को यादकर भावुक हुईं करीना, 2025 को बताया सबसे मुश्किल सालकरीना कपूर ने सोशल मीडिया पर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट.

नई दिल्ली. साल 2025 खत्म हो चुका है और नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है. इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने बताया कि बीता साल उनके और उनके परिवार के लिए यह कैसा रहा. साल के आखिरी दिन करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही भावुक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने पति सैफ अली खान पर हुए चाकू से हमले का भी जिक्र किया. करीना ने माना कि 2025 उनके लिए एक मुश्किल साल रहा.

करीना कपूर ने सैफ अली खान के साथ अपनी फोटो शेयर पोस्ट की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जब आज हम साथ बैठकर यह सोच रहे हैं कि हमने साल के आखिरी दिन तक का सफर तय कर लिया है… तो वाकई हम बहुत दूर निकल आए हैं. 2025 हमारे लिए, हमारे बच्चों और हमारे परिवारों के लिए बहुत कठिन रहा. लेकिन हमने सिर उठाकर, हंसते हुए और एक-दूसरे का हाथ थामे इसका सामना किया. हम बहुत रोए, हमने प्रार्थना की और अब हम यहां हैं. 2025 ने हमें सिखाया कि इंसान का स्वभाव निडर होता है, प्यार हर चीज पर जीत हासिल कर सकता है और बच्चे हमारी सोच से कहीं ज्यादा बहादुर होते हैं.’

View this post on Instagram





Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts