Saturday, May 16, 2026
Homeमनोरंजन2025 में 2 फिल्मों से निकलीं दीपिका, 2026 में मचाएंगी गदर, शाहरुख...

2025 में 2 फिल्मों से निकलीं दीपिका, 2026 में मचाएंगी गदर, शाहरुख संग आएंगी 3 मूवीज, विक्की कौशल संग एक फिल्म

-


Last Updated:

बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के लिए साल 2025 विवादों से घिरा रहा है, लेकिन साल 2026 में वे स्क्रीन पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. दीपिका के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिन पर वे लगातार काम कर रही हैं. मां बनने के बाद दीपिका ने बीते साल पर्दे से दूरी बनाकर रखी थी, लेकिन अब वे साल 2026 को पूरी तरीके से अपने नाम करने के लिए तैयार हैं.

Deepika mahavatar vicky

दीपिका पादुकोण के लिए साल 2025 कुछ खास नहीं रहा. इस साल उनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई, बल्कि दो बड़ी मेगाबजट फिल्मों ‘कल्कि 2’ और ‘स्पिरिट’ से उन्हें निकाल दिया गया. कल्कि 2 के मेकर्स ने एक बयान में म्युचुअली बाहर निकलने की बात करते हुए दीपिका को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. लेकिन स्पिरिट के डायरेक्टर संदीप रेड्डी ने दीपिका पर कॉर्डिनेशन की कमी का आरोप लगाते हुए उन्हें फिल्म से निकाल दिया या दीपिका ने खुद ही फिल्म छोड़ दी.

Deepika Padukone Movie

दीपिका पादुकोण ने एक बयान में कहा था कि उन्होंने 8 घंटे की शिफ्ट की मांग और वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को काम से ब्रेक की मांग की थी, जो स्पिरिट के मेकर्स को ठीक नहीं लगी. उन्होंने कहा था कि बड़े एक्टर सालों से ऐसा करते आ रहे हैं, अगर उन्होंने ऐसी मांग की है, तो गलत क्या है. लेकिन साल 2026 दीपिका पादुकोण के लिए बहुत खास होने वाला है.

Deepika Padukone vicky

दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल की मच अवेटेड पौराणिक ड्रामा ‘महावतार’ में एक अहम भूमिका निभाती दिख सकती हैं. फिल्म में उनके किरदार को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका का नाम फाइनल हो चुका है. व

Add News18 as
Preferred Source on Google

Deepika Padukone Shah

दीपिका पादुकोण एक बार फिर शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाली हैं. फिल्म के टीजर और पोस्टर भी रिलीज हो चुके हैं, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है. दीपिका, शाहरुख खान की लगभग हर फिल्म में होती हैं, क्योंकि शाहरुख का मानना है कि दीपिका उनके लिए लकी हैं.

Deepika Padukone Movie

‘टाइगर वर्सेस पठान’ साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है, क्योंकि फिल्म में करण-अर्जुन का मिलन होने वाला है. मतलब शाहरुख खान और सलमान खान लंबे समय के बाद स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम सामने आ रहा है. मीडिया रिपो

Deepika Padukone Movie

अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव’ में भी दीपिका पादुकोण महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं. पहली फिल्म में दीपिका की छोटी सी झलक दिखाई गई थी, लेकिन दूसरे पार्ट में दीपिका का नया वर्जन देखने को मिल सकता है.

Shah Rukh khan Deepika

शाहरुख की मचअवेटेड फिल्म ‘पठान-2’ भी साल 2026 में रिलीज होगी और एक बार फिर शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण जर आने वाली हैं. फिल्म के पहले पार्ट में शाहरुख के साथ दीपिका ही लीड एक्ट्रेस थीं.

Deepika Padukone Movie

निर्देशक एटली कुमार अपने अगले प्रोजेक्ट ‘एए22xए6’ में अल्लू अर्जुन के साथ काम कर रहे हैं. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अपोजिट दीपिका पादुकोण को साइन किया जा चुका है और फिल्म में जाह्नवी कपूर भी होंगी. यह साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. इसके नए नाम की घोषणा भी जल्द की जाएगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

2026 में मचाएंगी गदर, शाहरुख संग आएंगी 3 मूवीज, विक्की कौशल संग एक फिल्म



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts