Saturday, May 16, 2026
Homeमनोरंजन'सुमड़ी तो कोमड़ी...', अमिताभ बच्चन ने 'केबीसी 17' में डिकोड की मुंबई...

‘सुमड़ी तो कोमड़ी…’, अमिताभ बच्चन ने ‘केबीसी 17’ में डिकोड की मुंबई स्लैंग, मिथिला पालकर ने सिखाई मराठी

-


Last Updated:

‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के सेट पर मिथिला पालकर, शरीब हाशमी, मोना सिंह और वीर दास पहुंचे. इस दौरान मिथिला और अमिताभ बच्चन के बीच मराठी-मुंबई स्लैंग पर मजेदार बातचीत हुई. अमिताभ ने कई मुंबई के कई स्लैंग को डिकोड किया. मिथिला ने अमिताभ को कुछ स्लैंग दिए और उनका मतलब पूछा. ये सभी स्टार फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ का प्रमोशन करने पहुंचे थे.

ख़बरें फटाफट

'सुमड़ी तो कोमड़ी...', अमिताभ बच्चन ने 'केबीसी 17' में डिकोड की मुंबई स्लैंगकेबीसी 17 के सेट पर अमिताभ बच्चन संग मिथिला, मोना, शारिब और वीर दास. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mipalkarofficial)

मुंबई. अमिताभ बच्चन के पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर हाल ही में एक मजेदार और मनोरंजक पल देखने को मिला. शो में पहुंचीं एक्ट्रेस मिथिला पालकर ने मेगास्टार से कुछ लोकप्रिय मराठी-मुंबई स्लैंग और मुहावरों का मतलब पूछा. अमिताभ बच्चन ने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया. मिथिला पालकर ने शो में अपने सह-कलाकार शरीब हाशमी के साथ शिरकत की. बातचीत के दौरान मिथिला ने सबसे पहले अमिताभ बच्चन से पूछा, “शाणा” का मतलब क्या होता है? बिग बी मुस्कुराते हुए बोले, “ऐसा व्यक्ति जो खुद को बहुत स्मार्ट समझता है.” मिथिला ने तुरंत हंसते हुए कहा, “बिल्कुल सही.”

इसके बाद शरीब हाशमी ने “डेढ़ शाणा” के बारे में पूछा. अमिताभ बच्चन ने बिना देर किए जवाब दिया, “ऐसा इंसान जो जरूरत से ज्यादा स्मार्ट बनने की कोशिश करता है.” मिथिला इस तेज जवाब से काफी प्रभावित हुईं और खुशी से सिर हिलाया. फिर मिथिला ने एक और मुहावरा पूछा- “सुमड़ी तो कोमड़ी.” अमिताभ को थोड़ा सोचना पड़ा, लेकिन मिथिला ने एक मजेदार उदाहरण देकर हिंट दिया.

View this post on Instagram





Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts