Saturday, May 16, 2026
Homeमनोरंजनबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का कोहराम, 28वें दिन भी थमी नहीं रफ्तार,...

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का कोहराम, 28वें दिन भी थमी नहीं रफ्तार, थ्रिलर फिल्म ने बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड

-


Last Updated:

Dhurandhar Box Office Collection Day 28: रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर वो कर दिखाया है, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी. फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के एक महीने बाद भी किसी नई फिल्म की तरह दौड़ रही है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अपने 28वें दिन भी फिल्म ने डबल डिजिट यानी 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके सबको हैरान कर दिया है.

ख़बरें फटाफट

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का कोहराम, 28वें दिन भी थमी नहीं रफ्ताररणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का अगला टारगेट है 800 करोड़ क्लब.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में इसका डंका बज रहा है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी एक्शन स्पाई थ्रिलर की ताबड़तोड़ कमाई बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है और यह 2025 की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. दिलचस्प बात यह है कि ‘धुरंधर’ पहली इंडियन फिल्म मानी जा रही है, जिसने 28 दिनों तक लगातार डबल डिजिट में कमाई की है और यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है.

चौथे हफ्ते भी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ टिकट खिड़की पर मजबूती से टिकी हुई है. फिल्म ने अपनी रिलीज के न्यू ईयर पर यानी 28वें दिन 15.75 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है. इससे साफ पता चलता है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज कितना जबरदस्त है. इस शानदार कलेक्शन के साथ, फिल्म की कुल घरेलू कमाई (सिर्फ हिंदी वर्जन से) अब 739 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

‘धुरंधर’ की हर दिन डबल डिजिट में हुई कमाई

इस फिल्म की सबसे बड़ी उपलब्धि इसकी रफ्तार है, जो कम होने का नाम ही नहीं ले रही. ‘धुरंधर’ ने 28 दिनों से लगातार भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ से ज्यादा (डबल डिजिट) की कमाई की है, यह एक ऐसा कारनामा है, जो इसे बाकी फिल्मों से बिल्कुल अलग खड़ा कर देता है. फिल्म की शुरुआत ही धमाकेदार रही.

‘धुरंधर’ ने आराम से पार कर लिया 700 करोड़ का आंकड़ा

इसने पहले हफ्ते 207.25 करोड़ बटोरे और दूसरे हफ्ते में तो यह और भी आगे निकल गई और 253.25 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे हफ्ते में भी फिल्म ने अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी और 172 करोड़ की शानदार कमाई की. इन आंकड़ों के साथ ‘धुरंधर’ ने भारत में बड़े आराम से 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.

सच्ची घटनाओं पर आधारित है धुरंधर फिल्म

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ भारतीय खुफिया अधिकारी की कहानी है, जो कराची के अंडरवर्ल्ड और वहां की राजनीति के बीच घुसपैठ करता है. फिल्म की कहानी में असल जिंदगी की कई बड़ी घटनाओं को पिरोया गया है. इसमें 1999 का आईसी-814 हाईजैकिंग, 2001 का संसद पर हमला, 2008 के मुंबई आतंकी हमले और ऑपरेशन ल्यारी से जुड़ी घटनाओं के संदर्भ देखने को मिलते हैं, जो इसे बेहद रोमांचक बनाते हैं. इसमें आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आते हैं.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का कोहराम, 28वें दिन भी थमी नहीं रफ्तार



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts