राजस्थान में नौतपा के बीच मौसम ने अचानक पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऐसी करवट ली कि (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई है, मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के 30 जिलों में आंधी, बारिश और कई स्थानों पर ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया है। पिछले 24 घंटों में हुई बारिश और ओलों के कारण कई जिलों के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।
उत्तर-पूर्वी राजस्थान में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला
शुक्रवार को चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर, अलवर, जयपुर, झुंझुनूं और करौली सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, सबसे ज्यादा बारिश झुंझुनूं जिले के मलसीसर क्षेत्र में दर्ज की गई, जहां लगभग 43 मिलीमीटर यानी करीब दो इंच पानी बरसा । मौसम में इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से तत्काल वाली राहत मिली है।
तापमान में आई भारी गिरावट
आंधी, बारिश और ओलों के कारण राज्य के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री तक गिर गया है, अलवर में अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 36.2 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि जयपुर, सीकर, भरतपुर और झुंझुनूं सहित कई जिलों में तापमान 3 से 10 डिग्री तक नीचे आ गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय स्तर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण यह बदलाव देखने को मिला है।
जयपुर में आंधी और बारिश का दौर
राजधानी जयपुर में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली । दोपहर के बाद तेज आंधी चली ।
रात में फिर मौसम बदला और कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं ।
कई शहरों में गर्मी से राहत मिली, वहीं जोधपुर में शनिवार को आंधी और तेज बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है ।

