Saturday, May 30, 2026
Homeदेशआओ तुम्हें कुर्बानी दिखाते हैं,और कर दिया कुर्बान ! गाजियाबाद में ईद...

आओ तुम्हें कुर्बानी दिखाते हैं,और कर दिया कुर्बान ! गाजियाबाद में ईद पर घर बुलाने के बहाने चाकू घोंपकर मारा : मां ने की आरोपी के एनकाउंटर की मांग ।

-

सूर्या के साथ उसका दोस्त आयुष मौजूद था उसने बताया कि आरोपी ने ईद मनाने और कुर्बानी दिखाने के बहाने से घर बुलाया था, तभी उसने रास्ते में ही चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई ।
गाजियाबाद के खोड़ा में बेटे की हत्या के बाद पीड़ित मां का रो-रो कर बुआ हाल है मृतक सूर्या की मां ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग की है. मृतक सूर्या की मां सरोज ने कहा, “जैसे मेरे बेटे के चाकू घोंपा गया, वैसे ही मैं उस लड़के के चाकू घोपूंगी, उसकी आंतें बाहर निकाल लूंगी । असद ने फोन करके उसको बुलाया था, हमें नहीं पता था कि बकरीद के दिन वो चाकू भोंक देगा. उसका एनकाउंटर होना चाहिए ।

मकंदपुर खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन दोपहर करीब साढ़े 3 बजे सूर्या नाम के लड़के पर असद और उसके साथियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए. घायल सूर्या को आनन-फानन नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को दोपहर 12 बजे करीब मृत्यु हो गई. जिसके बाद फोर्टिस अस्पताल के बाहर मातम पसर गया ।
घटना के वक्त सूर्या के साथ उसका दोस्त आयुष मौजूद था उसने बताया,हमें असद ने ईद मनाने के लिए घर बुलाया और कहा कि आओ तुम्हें कुर्बानी दिखाते हैं, हमारी असद से पहले कोई रंजिश या बातचीत नहीं थी, आयुष ने उससे कहा कि वो मीट नहीं खाता है ।

जब सूर्य और आयुष उसके साथ जा रहे थे तभी उसने चाकू निकाला और सूर्या के पेट में घुसेड़ दिया. उस वक्त आरोपी असद के साथ 5-6 लोग और भी मौजूद थे,आयुष ने आगे बताया कि मैं अपना बचाव करते हुए भागा और थोड़ी देर बाद वापस आया तब तक वहां पर बहुत भीड़ थी, फिर मैंने एक लड़के की मदद से सूर्या को फोर्टिस हॉस्पिटल की इमरजेंसी में एडमिट कराया और सबको फोन किया. आयुष ने मांग कि है जिस दर्द से मेरा दोस्त मरा है, वैसा ही हाल उस आरोपी का हो
फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही स्टार्ट कर दी है ।
फिलहाल इलाके में साम्प्रदायिक तनाब बना हुआ है हिंदू संगठनों ने एनकाउंटर की मांग की है ।

zerotoleranceoncrime

#Eid.

JusticeForSuryaPratap #SuryaPratap #Ghaziabad #KhodaColony #JusticeForSurya

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts