Sunday, May 31, 2026
Homeदेशक्‍या मनमोहन सिंह के वक्‍त में भी हुई थी सर्जिकल स्‍ट्राइक? कांग्रेस...

क्‍या मनमोहन सिंह के वक्‍त में भी हुई थी सर्जिकल स्‍ट्राइक? कांग्रेस के दावे पर BJP ने दिखा दिया DGMO का जवाब

-


Last Updated:

Was Surgical Strike conducted during Congress Era: शशि थरूर के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर कांग्रेस और बीजेपी में विवाद बढ़ा. बीजेपी ने एक आरटीआई का जवाब पेश किया, जिसके मुताबिक डीजीएमओ ने खुद कहा है कि मानमो…और पढ़ें

आरटीआई के जवाब से बड़ा खुलासा हुआ. (File Photo)

हाइलाइट्स

  • बीजेपी ने कांग्रेस के सर्जिकल स्ट्राइक दावे को खारिज किया.
  • RTI के अनुसार 2016 से पहले कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई.
  • शशि थरूर के बयान पर कांग्रेस और बीजेपी में विवाद.

नई दिल्ली. हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्‍तान की पोल खोलने के लिए बनाए गए ऑल पार्टी डेलिगेशन का हिस्‍सा कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सर्जिकल स्‍ट्राइक पर ऐसा बयान दिया, जिससे कांग्रेस पार्टी बिफर गई. कांग्रेस की तरफ से शशि थरूर को घेरते हुए कहा गया कि मनमोहन सिंह सरकार के वक्‍त में भी इसी तर्ज पर पाकिस्‍तान पर सर्जिकल स्‍ट्राइक की गई थी लेकिन कभी उसका ढिंढोरा नहीं पीटा गया. कांग्रेस VS शशि थरूर की लड़ाई अभी चल ही रही थी कि इसपर बीजेपी की तरफ से एक मास्‍टर स्‍ट्रोक चला गया. बीजेपी ने अप्रैल 2018 में DGMO की RTI के जवाब को हथियार बनाया. जिसके अनुसार दावा किया गया है कि 29 सितंबर 2016 से पहले पाकिस्‍तान पर कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई.

डीजीएमओ ने खोल दी पोल?

यह RTI जम्मू के कार्यकर्ता रोहित चौधरी द्वारा दायर की गई थी, जिसमें 2004-2014 के बीच सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी मांगी गई थी. DGMO के जवाब ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के दावों पर सवाल उठाए, जिनमें उन्होंने दावा किया था कि यूपीए के समय कई सर्जिकल स्ट्राइक हुईं. कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने 2019 में छह सर्जिकल स्ट्राइक के दावे किए. इस दौरान 19 जून 2008, 30 अगस्त-1 सितंबर 2011, 6 जनवरी 2013, 27-28 जुलाई 2013, 6 अगस्त 2013, और 14 जनवरी 2014 की तारीखें भी दी गई. कहा गया कि मनमोहन सिंह के वक्‍त में आतंकवाद के खिलाफ कई सर्जिकल स्ट्राइक कीं, लेकिन इन्हें वोट के लिए प्रचारित नहीं किया गया. हालांकि, DGMO की RTI ने इन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें लेफ्टिनेंट कर्नल ए डी एस जसरोटिया ने कहा, “29 सितंबर 2016 से पहले सर्जिकल स्ट्राइक का कोई डेटा नहीं है.”

तो फिर कांग्रेस के वक्‍त में क्‍या हुआ था?

बीजेपी ने इसे कांग्रेस की झूठ की आदत करार दिया. पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय मंत्री वी. के. सिंह ने ट्वीट कर पूछा, “मेरे कार्यकाल में कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक हुई?” बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि कांग्रेस हर नेता अलग-अलग संख्या (2, 6, या 10) बताता है, जैसे अकबर रोड से सर्जिकल स्ट्राइक की जाए. सोशल मीडिया पर बीजेपी समर्थकों ने RTI का हवाला देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा, जिसमें कहा गया कि “पाकिस्तान को भी नहीं पता था कि मनमोहन के समय सर्जिकल स्ट्राइक हुई.”  हालांकि कुछ सैन्य विशेषज्ञों और सेवानिवृत्त अधिकारियों ने संकेत दिया कि यूपीए के समय सीमा पार छोटे स्तर के ऑपरेशन जैसे ऑपरेशन जिंजर (2011) हुए थे.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें



Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts