अगर आप नया iPhone लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है. iPhone 16 Plus इस समय Vijay Sales पर बड़ी छूट के साथ मिल रहा है. ये फोन भारत में ₹89,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अभी यह ₹71,890 में उपलब्ध है. यानी सीधा ₹18,010 का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है.
इतना ही नहीं, अगर आप HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो ₹3,500 तक का अडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है. ऐसे में इसकी प्रभावी कीमत और भी कम हो जाती है. ध्यान रखें कि ऐसे ऑफर ज्यादा समय तक नहीं रहते, इसलिए खरीदने का सोच रहे हैं तो जल्दी फैसला लेना बेहतर रहेगा.
iPhone 16 Plus के दमदार फीचर्स
ऐपल iPhone 16 Plus में 6.7 इंच का बड़ा सुपर रेटीना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो शानदार कलर और ब्राइटनेस देता है. वीडियो देखना हो या गेम खेलना, बड़ी स्क्रीन का मजा अलग ही होता है.
फोन में ऐपल का नया A18 चिपसेट दिया गया है, जो तेज परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी देता है. यह फोन ऐपल इंटेलिजेंस फीचर्स को भी सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को स्मार्ट और एडवांस एक्सपीरियंस मिलता है.
फोन में IP68 रेटिंग दी गई है, जिससे ये धूल और पानी से सेफ रहता है. साथ ही इसमें मजबूत एल्युमिनियम फ्रेम मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है.
कैमरा भी शानदार
फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP का मेन कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
अगर आप बड़ी स्क्रीन, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन वाला iPhone चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

