Saturday, May 16, 2026
Homeमनोरंजनअगस्त्य नंदा-सिमर भाटिया ही नहीं, ये 5 नए चेहरे भी 2026 में...

अगस्त्य नंदा-सिमर भाटिया ही नहीं, ये 5 नए चेहरे भी 2026 में करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, 2 हसीनाएं हैं साउथ की स्टार

-

Last Updated:

Bollywood Debut 2026: बॉलीवुड के लिहाज से साल 2026 का आगाज शानदार नजर आ रहा है. फिल्म ‘इक्कीस’ से दो नए चेहरों अगस्त्य नंदा-सिमर भाटिया ने हिंदी सिनेमा में धमक दी है. संभावनाओं के साल 2026 में कई नए चेहरे बड़े पर्दे पर धमाल मचा सकते हैं. आइए, जानते हैं 2026 में कौन-कौन से नए चेहरे बॉलीवुड में अपनी चमक बिखेर सकते हैं.

Agastya Nanda, Simar Bhatia, ikkis, bollywood debut 2026, Medha Rana, Yashvardhan Ahuja, Suhana Khan, Sai Pallavi, Sreeleela, मेधा राणा,

नई दिल्ली: 2026 का नया साल बॉलीवुड के लिए बेहतरीन शुरुआत लेकर आया है. अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया की डेब्यू फिल्म ‘इक्कीस’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह फिल्म साल 1971 की जंग में शहीद हुए सबसे युवा परम वीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की बहादुरी की कहानी पर आधारित है और दर्शकों का दिल जीत रही है. (फोटो साभार: Instagram@simarbhatia18)

Agastya Nanda, Simar Bhatia, ikkis, bollywood debut 2026, Medha Rana, Yashvardhan Ahuja, Suhana Khan, Sai Pallavi, Sreeleela, मेधा राणा,

अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी अगस्त्य नंदा के साथ ‘इक्कीस’ में डेब्यू कर चुकी हैं. यह उनके करियर का बड़ा ब्रेक है और फिल्म में उनके अभिनय को दर्शक पसंद कर रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@simarbhatia18)

Agastya Nanda, Simar Bhatia, ikkis, bollywood debut 2026, Medha Rana, Yashvardhan Ahuja, Suhana Khan, Sai Pallavi, Sreeleela, मेधा राणा,

2026 में कई नए चेहरे बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं. स्टार किड्स से लेकर साउथ की मशहूर अभिनेत्रियां और फ्रेश टैलेंट तक, ये डेब्यूटेंट्स एक्शन, पौराणिक और रोमांस जैसे अलग-अलग जॉनर की फिल्मों से अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरेंगे. इस साल पर्दे पर डेब्यू करने वाले सितारों की लिस्ट में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा सहित और भी कई सितारे शामिल हैं. (फोटो साभार: Instagram@suhanakhan2)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Agastya Nanda, Simar Bhatia, ikkis, bollywood debut 2026, Medha Rana, Yashvardhan Ahuja, Suhana Khan, Sai Pallavi, Sreeleela, मेधा राणा,

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा एक अनटाइटल्ड लव स्टोरी से लॉन्च हो रहे हैं, जिसे नेशनल अवॉर्ड विनर निर्देशक साई राजेश बना रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@govinda8089)

Agastya Nanda, Simar Bhatia, ikkis, bollywood debut 2026, Medha Rana, Yashvardhan Ahuja, Suhana Khan, Sai Pallavi, Sreeleela, मेधा राणा,

मेधा राणा ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल और वरुण धवन के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी. यह फिल्म एक वॉर ड्रामा है, जिसमें मेधा राणा, सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ अभिनय करेंगी. इससे पहले मेधा वेब सीरीज ‘लंदन फाइल्स’ में अर्जुन रामपाल और पूरब कोहली के साथ नजर आई थीं. (फोटो साभार: Instagram@medhaarana)

Agastya Nanda, Simar Bhatia, ikkis, bollywood debut 2026, Medha Rana, Yashvardhan Ahuja, Suhana Khan, Sai Pallavi, Sreeleela, मेधा राणा,

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्री साई पल्लवी और श्रीलीला भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. साउथ की नेचुरल ब्यूटी साई पल्लवी नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. फिल्म में वह भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर के अपोजिट माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. यश रावण की भूमिका में और सनी देओल श्रीराम भक्त हनुमान के किरदार में हैं. (फोटो साभार: Instagram@saipallavi.senthamarai)

Agastya Nanda, Simar Bhatia, ikkis, bollywood debut 2026, Medha Rana, Yashvardhan Ahuja, Suhana Khan, Sai Pallavi, Sreeleela, मेधा राणा,

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला भी हिंदी सिनेमा में कदम रख रही हैं. वह अनुराग बसु की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी. (फोटो साभार: Instagram@saipallavi.senthamarai)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

अगस्त्य नंदा-सिमर भाटिया ही नहीं, ये 5 नए चेहरे 2026 में करेंगे बॉलीवुड डेब्यू

Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts