Last Updated:
लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर इवान डी’कुन्हा ने कहा कि भारत के पास पर्याप्त हथियार हैं, जो पाकिस्तान के हर हिस्से को निशाना बना सकते हैं. यह बयान ऑपरेशन सिंदूर के बाद आया है.
भारतीय सेना ने कहा कि पूरा पाकिस्तान हमारे निशाने पर है. (Image:PTI)
हाइलाइट्स
- भारत के पास पाकिस्तान के पूरे इलाके तक निशाना बनाने के हथियार हैं.
- ऑपरेशन सिंदूर के बाद डीजी आर्मी का बयान आया.
- रावलपिंडी से खैबर पख्तूनख्वा तक सब हमारे टारगेट पर हैं.
नई दिल्ली. डीजी आर्मी एयर डिफेंस लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर इवान डी’कुन्हा ने कहा कि भारत के पास ऐसा पर्याप्त हथियार भंडार हैं, जो पाकिस्तान को उसके हर इलाके तक निशाना बना सकता है. चाहे पाकिस्तान जितना भी लंबा चौड़ा हो, वह पूरा हमारे दायरे में आता है. जनरल हेडक्वार्टर्स (जीएचक्यू) रावलपिंडी से खैबर पख्तूनख्वा या जहां चाहे शिफ्ट हो जाए, लेकिन वे सभी हमारे रेंज के भीतर हैं. भारत की आर्मी का ये बयान ऑपरेशन सिंदूर के बाद आया है. जिसमें सेना ने पाकिस्तान के भीतर कई ठिकानों को निशाना बनाया और उनको तबाह कर दिया.
वहीं सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को राजस्थान में अग्रिम इलाका लोंगेवाला का दौरा किया, जहां उन्होंने सैनिकों से बातचीत की और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता में उनकी ‘अनुकरणीय भूमिका’ के लिए बधाई दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जनरल द्विवेदी ने भारतीय वायुसेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ समन्वय में की गई संयुक्त कार्रवाइयों की भी समीक्षा की.
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान थलसेना, वायुसेना और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाइयों ने न केवल ‘दुश्मन के मंसूबों पर पानी फेर दिया’ बल्कि पश्चिमी मोर्चे पर अभियानगत प्रभुत्व बनाए रखने में एक ‘न्यू नॉर्मल’ भी स्थापित किया. पश्चिमी मोर्चे पर पाकिस्तानी सेना के हमले हुए थे, जिसमें पहलगाम हमले के जवाब में 7 मई की सुबह भारत द्वारा की गई रणनीतिक कार्रवाई के बाद भारतीय वायु क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से किये गए ड्रोन हमले भी शामिल हैं.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना ने वायुसेना और बीएसएफ के साथ करीबी समन्वय में, निगरानी के लिए साजो सामान और वायु रक्षा प्रणालियों की तेजी से तैनाती की. पश्चिमी मोर्चे पर, जैसलमेर से कच्छ क्षेत्र तक फैले रेगिस्तान में, तीनों सशस्त्र बलों की ओर से ‘‘त्वरित और समन्वित संचालन प्रतिक्रिया’’ देखी गई. वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इन संयुक्त कार्रवाइयों ने न केवल दुश्मन के मंसूबों पर पानी फेर दिया, बल्कि पश्चिमी मोर्चे पर अभियानगत प्रभुत्व बनाए रखने में एक ‘न्यू नॉर्मल’ भी स्थापित किया. नागरिक प्रशासन का सहयोग लेते हुए, हथियार प्रणालियों की तैनाती ने प्रभावी क्षेत्र वर्चस्व और संभावित खतरों को बेअसर करना सुनिश्चित किया.’’
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in … और पढ़ें

