Saturday, May 16, 2026
Homeमनोरंजनईशा देओल को साल के पहले दिन आई पापा धर्मेंद्र की याद,...

ईशा देओल को साल के पहले दिन आई पापा धर्मेंद्र की याद, किया खास पोस्ट, सौतेले भाई ने जताया लाड

-


Last Updated:

नए साल के पहले दिन ईशा देओल अपने पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए आसमान की ओर इशारा करती तस्वीरें डालीं और प्यार भरे शब्द लिखे. ईशा की इस पोस्ट पर उनके सौतेले भाई बॉबी देओल ने भी दिल छू लेने वाला रिएक्शन दिया और बहन के प्रति अपना लाड जताया.

ख़बरें फटाफट

ईशा देओल को साल के पहले दिन आई पापा धर्मेंद्र की याद, सौतेले भाई ने जताया लाडईशा देओल का पोस्ट वायरल हो रहा है. फोटो साभार-@imeshadeol/Instagram

नई दिल्ली. नए साल की शुरुआत जहां आमतौर पर खुशियों और उम्मीदों से भरी होती है. वहीं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लाडली ईशा देओल के लिए 2026 का स्वागत भावनाओं से भरा रहा. साल 2026 के पहले पोस्ट उन्होंने अपने पापा याद किया, जिसने फैंस को फिर एक बार भावुक कर दिया. ये ईशा का पहला ऐसा नया साल है, जब उनके साथ उनके पापा (धर्मेंद्र) नहीं हैं.

ईशा देओल ने नए साल का स्वागत दो खास तस्वीरों के साथ किया है. तस्वीर को देखने के बाद उनके सौतेले भाई बॉबी देओल भी खुद को रोक नहीं सके और कॉमेंट कर दिए.

ईशा ने शेयर की खास तस्वीर

ईशा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों को शेयर किया. पहली तस्वीर में वह आसमान की ओर इशारा करते हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने ‘हैप्पी न्यू ईयर’ लिखा हुआ कागज का ताज भी पहना था. वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने दिल के इमोजी के साथ ‘यू पापा’ लिखा, जिससे साफ जाहिर होता है कि वह अपने पिता से प्यार करती हैं और उनकी कमी महसूस कर रही हैं.

View this post on Instagram





Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts