Last Updated:
Assembly By Election by poll upchunav Results 2025 LIVE: गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. नतीजे प्रमुख राजनीतिक दलों की साख की परीक्षा हैं, खासकर के…और पढ़ें
चार राज्यों की 5 विस सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई है.
हाइलाइट्स
- चार राज्यों की 5 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना शुरू हुई.
- गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल में मतगणना जारी.
- नतीजे प्रमुख राजनीतिक दलों की साख की परीक्षा हैं.
Assembly By Election by poll upchunav Results 2025 LIVE: देश के चार राज्यों गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार को शुरू हो गई. निर्वाचन आयोग के अनुसार गुजरात की विसावदर और कडी, केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना पश्चिम और पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीटों पर 19 जून को मतदान हुआ था. आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई. इन उपचुनाव के नतीजे प्रमुख राजनीतिक दलों की साख की परीक्षा है. खासकर केरल और पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए नतीजे काफी अहमियत रखेंगे.
प्रमुख उम्मीदवार और मुकाबला
गुजरात (विसावदर): भाजपा ने किरीट पटेल, कांग्रेस ने नितिन रणपारिया और आप ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को मैदान में उतारा है. यह सीट तीनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी है.
केरल (नीलांबुर): एलडीएफ ने एम स्वराज, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने आर्यदान शौकत और भाजपा ने एडवोकेट मोहन जॉर्ज को उम्मीदवार बनाया है. यह सीट 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ एलडीएफ और विपक्षी यूडीएफ के लिए अहम है.
पश्चिम बंगाल (कालीगंज): टीएमसी और माकपा सत्ता को मजबूत करने की कोशिश में हैं, जबकि भाजपा इस सीट पर अपनी मौजूदगी बढ़ाने की जुगत में है. स्थानीय मुद्दों ने इस सीट को अहम बना दिया है.
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स… और पढ़ें

