Last Updated:
गिर सोमनाथ के ऊना के अमोदरा गांव में खूंखार तेंदुए ने किसान पर हमला किया और फिर रसोई में छुपा गया. वन विभाग ने उसे बेहोश कर पिंजरे में डाल दिया. किसान रमेशभाई ने उस बाड़े में शोर सुना, जहां जानवर बंधे हुए थे. अ…और पढ़ें
गिर सोमनाथ के अमोदरा गांव में एक किसान पर तेंदुए ने हमला किया. (Image:News18)
गिर सोमनाथ. ऊना तालुका के अमोदरा गांव में सुबह-सुबह एक तेंदुए ने एक किसान पर हमला कर दिया, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया. हमले में किसान के हाथ में गंभीर चोटें आईं हैं. इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक अमोदरा गांव के किसान रमेश झालावाडिया सुबह-सुबह शोर सुनकर अपने मवेशीखाने में गए थे. उसी समय अचानक एक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया. तेंदुए के हमले में रमेशभाई के हाथ में गंभीर चोटें आईं.
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. वन विभाग ने तेंदुए को ट्रैंक्विलाइजर गन से बेहोश किया और कड़ी मशक्कत के बाद उसे रसोई से बाहर निकाला. तेंदुए को अब जसाधार एनिमल केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है.
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in … और पढ़ें

