Saturday, May 30, 2026
Homeदेशदिग्‍गज निवेशक ने 37 साल पहले लगाया था इस कंपनी में पैसा,...

दिग्‍गज निवेशक ने 37 साल पहले लगाया था इस कंपनी में पैसा, अब रोज मिलता है 19 करोड़ रुपये का रिटर्न

-


Last Updated:

Warren Buffett Investment : वॉरेन बफे ने साल 1987 में कोका कोला में निवेश किया था, जो अब बढ़कर 25 अरब डॉलर पहुंच चुका है. कंपनी से उन्‍हें रोजाना करीब 19 करोड़ रुपये का रिटर्न मिल रहा है.

वॉरेन बफे ने कोका कोला में 25 अरब डॉलर का निवेश किया है.

हाइलाइट्स

  • वॉरेन बफे कोका-कोला से रोजाना 19 करोड़ रुपये कमाते हैं.
  • बफे ने 1987 में कोका-कोला में निवेश किया था.
  • बफे की कंपनी के पास कोका-कोला के 40 करोड़ शेयर हैं.

नई दिल्‍ली. वॉरेन बफे का नाम भला आज किसे नहीं पता. दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में इनका नाम है और यह नाम ऐसे ही नहीं पड़ा है, उनकी निवेश की रणनीतियां किसी अजूबे से कम नहीं होतीं. इस बाद का अंदाजा आप सिर्फ एक कंपनी में किए गए उनके निवेश से ही लगाया जा सकता है. बफे ने इस कंपनी में करीब 37 साल पहले निवेश किया था और आज उन्‍हें रोजाना 19 करोड़ रुपये का रिटर्न सिर्फ इसी एक कंपनी से मिलता है.

हम बात कर रहे हैं वॉरेन बफे के कोका-कोला में किए गए निवेश की. बफे ने इस कंपनी में 1987 में निवेश किया था. बफे को निवेश का खिलाड़ी ऐसे ही नहीं कहा जाता, क्‍योंकि उन्‍हें यह पैसा कंपनी में तब लगाया था जबकि शेयर बाजार क्रैश हो गया था. आज बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे के पास कोका-कोला के करीब 40 करोड़ शेयर हैं और कंपनी में उनकी हिस्‍सेदारी भी करीब 8 फीसदी पहुंच गई है.

आज कितनी है इन शेयर की वैल्‍यू
वॉरेन बफे की हिस्‍सेदारी कोका-कोला में आज करीब 8 फीसदी है. अगर कंपनी के मौजूदा स्‍टॉक प्राइस के हिसाब से देखें जो आज 71.35 डॉलर प्रति स्‍टॉक है, तो बफे के कुल निवेश की वैल्‍यू करीब 25 अरब डॉलर (करीब 2.15 लाख करोड़ रुपये) पहुंच गई है. इस लिहाज से देखा जाए तो बफे को रोजाना 22 लाख डॉलर (करीब 19 करोड़ रुपये) का रिटर्न मिल रहा है.

डिविडेंड से हो रही असली कमाई
वॉरेन बफे के कोका-कोला में निवेश किए पैसों की वैल्‍यू तो बढ़ रही है, लेकिन उनकी असल कमाई तो कंपनी के डिविडेंड से होती है. कोका-कोला हर साल अपने निवेशकों को 2.04 डॉलर प्रति शेयर का डिविडेंड बांटती है और इस लिहाज से देखा जाए तो बफे की कंपनी बर्कशायर हर साल 81.6 करोड़ डॉलर (7,017 करोड़ रुपये) का लाभांश प्राप्‍त करती है. इसका मतलब हुआ कि रोजाना कमाई 22.3 लाख डॉलर (करीब 19 करोड़ रुपये) होती है.

बफे ने लगया था मोटा पैसा
साल 1987 में जब शेयर बाजार क्रैश हुआ था, तब बफे ने कोका-कोला में निवेश करना शुरू किया था. बफे ने कंपनी में एकमुश्‍त 1 अरब डॉलर का निवेश किया था. बफे ने 1988 से 1989 के बीच कंपनी के 2.3 करोड़ स्‍टॉक खरीदे थे. इस निवेश के साथ उनकी कोका-कोला में करीब 6 फीसदी हिस्‍सेदारी हो गई थी, जो सबसे बड़े व्‍यक्तिगत निवेशक थे. इसके बाद कंपनी ने 4 बार स्‍टॉक स्प्लिट किया और हर बार 1 स्‍टॉक को 2 हिस्‍सों में बांटा. इस तरह, बफे की हिस्‍सेदारी कंपनी में 6.2 फीसदी से बढ़कर आज 9 फीसदी तक पहुंच चुकी है. इस समय उनके पास करीब 8 करोड़ शेयर हैं.

बफे के सबसे बड़े निवेश

  • वॉरेन बफे ने सबसे ज्‍यादा 90.35 अरब डॉलर का निवेश ऐपल में किया है.
  • बफे का दूसरा सबसे बड़ा निवेश 38.08 अरब डॉलर का है, जो अमेरिकन एक्‍सप्रेस में है.
  • बैंक ऑफ अमेरिका में भी उन्‍होंने 37.08 अरब डॉलर का निवेश किया है.
  • कोका कोला में 25 अरब डॉलर का निवेश है.
  • केवरॉन में भी उन्‍होंने 17.52 अरब डॉलर का निवेश किया है.
  • ऑक्‍सीडेंटल पेट्रोलियम में बफे ने 14.52 अरब डॉलर का निवेश किया है.

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि… और पढ़ें



Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts