Saturday, May 16, 2026
Homeमनोरंजननिशा रावल ने बेटे कविश के लिए किया न्यू ईयर पर इमोशनल...

निशा रावल ने बेटे कविश के लिए किया न्यू ईयर पर इमोशनल पोस्ट, बताया 2025 में क्या किया?

-


Last Updated:

निशा रावल ने नए साल 2026 पर बेटे कविश संग खास पोस्ट शेयर की, 2025 की मुश्किलों और इमोशनल हीलिंग का जिक्र किया, फैंस और बेटे के सपोर्ट के लिए आभार जताया. उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि 2025 में वह सोशल मीडिया से दूर रहीं और उन चीजों के लिए स्पेस बना रही थीं, जो उनके लिए मायने रखती हैं.

ख़बरें फटाफट

निशा ने बेटे के लिए किया न्यू ईयर पर इमोशनल पोस्ट, बताया 2025 में क्या किया?निशा रावल ने अपने बेटे कविश को गोद में खिलाते हुए, (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @missnisharawal)

मुंबई. एक्ट्रेस निशा रावल ने नए साल 2026 की शुरुआत पर सोशल मीडिया पर खूबसूरत पोस्ट करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. इमोशनल हीलिंग और हिम्मत से भरे साल को याद करते हुए निशा ने अपने बेटे कविश के साथ एक कैंडिड तस्वीर पोस्ट की. इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीर में उन्होंने बेटे का चेहरा छिपाया हुआ है और सिर्फ मां-बेटे के हाथों का खास पल कैद है. बेटे कविश के नाखूनों पर मल्टी-कलर नेल पॉलिश लगी हुई है, जबकि निशा के नाखूनों पर हल्के रंग का मैनीक्योर दिख रहा है.

निशा रावल ने पोस्ट को एक सिंपल हार्ट इमोजी के साथ बेटे के लिए लिखा, “मैं उन चीजों के लिए जिंदगी में जगह बना रही थी जो सच में मायने रखती हैं और मुझे एहसास हुआ कि आप भी मेरे लिए ही जगह बना रहे थे.” उन्होंने उस प्यार के लिए आभार जताया, जो सोशल मीडिया से दूर रहते हुए उनके हीलिंग के समय चुपचाप से सपोर्ट कर रहा था.

Nisha Rawal Son post
निशा रावल का न्यू ईयर स्पेशनल पोस्ट. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @missnisharawal)

निशा रावल ने आगे लिखा, “इस साल के पहले दिन, मैं उस प्यार के लिए आभारी हूं, जिसने धैर्यपूर्वक मेरा इंतजार किया और जब मैं चुपचाप ठीक हो रही थी तो मेरा साथ दिया.” उन्होंने बताया कि साल 2025 उनके लिए काफी मुश्किल भरा साल था, लेकिन उन्होंने इसे ग्रेस के साथ पार किया, अपने छोटे बेटे की दुनिया के रंगों और मासूमियत की रक्षा करते हुए और उस पर प्यार लुटाते हुए जिंदगी के पल सजाए.

निशा रावल ने सपोर्ट करने के लिए फैंस का आभार जताया

निशा रावल ने लिखा, “पिछला साल बहुत मुश्किल था, लेकिन मैंने इसे ग्रेस के साथ पार किया, अपने छोटे बच्चे की दुनिया के रंगों और मासूमियत की रक्षा करते हुए.” निशा ने पोस्ट के अंत में फैंस का आभार जताते हुए कहा, “मेरे लिए मौजूद रहने और साथ देने के लिए धन्यवाद.”

निशा रावल ने 2017 में दिया था बेटे कविश को जन्म

निशा रावल ने टेलीविजन, फिल्मों, थिएटर, कमर्शियल्स और रियलिटी शोज में अपना सफल करियर बनाया है. निशा ने साल 2012 में मुंबई में टीवी स्टार करण मेहरा से शादी की थी. साल 2017 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने कविश रखा है. हालांकि, उनकी शादी में मुश्किलें आईं और साल 2021 में दोनों अलग हो गए.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

निशा ने बेटे के लिए किया न्यू ईयर पर इमोशनल पोस्ट, बताया 2025 में क्या किया?



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts