Sunday, May 17, 2026
Homeमनोरंजननुसरत भरूचा के महाकाल दर्शन पर विवाद, इन 8 मुस्लिम सितारों का...

नुसरत भरूचा के महाकाल दर्शन पर विवाद, इन 8 मुस्लिम सितारों का भी है सनातन धर्म से लगाव, मंदिर जाने पर विवाद क्यों?

-

Last Updated:

इस लिस्ट में कई खान हैं, जो हिंदू देवी-देवताओं में विश्वास और सनातन परंपराओं के प्रति सम्मान जताते रहे हैं. सवाल ये है कि मंदिर जाने पर विवाद क्यों? सवाल यह है कि जब आस्था निजी है और संविधान धार्मिक स्वतंत्रता देता है तो मंदिर जाने पर विवाद क्यों होता है? यह बहस कहीं न कहीं गंगा-जमुनी तहजीब और भारतीय समाज की सहिष्णुता की परीक्षा भी बन जाती है.

Nushrratt Bharuccha visit to Mahakal temple sparks controversy these 7 Muslim stars also have faith in Sanatana Dharma why controversy over visiting temple

नई दिल्ली. उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के दर्शन करने पर सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है. कुछ लोग उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ इसे एक मुस्लिम व्यक्ति के हिंदू तीर्थ में जाने पर सवाल उठा रहे हैं. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड के मुस्लिम सितारों की हिंदू देवी-देवताओं में आस्था या धार्मिक स्थलों पर जाने पर चर्चा हुई है. दशकों से कई ऐसे प्रमुख मुस्लिम कलाकार रहे हैं, जिन्होंने न केवल हिंदू धर्म के प्रति गहरा सम्मान दिखाया है, बल्कि व्यक्तिगत आस्था और साम्प्रदायिक सद्भाव की मिसाल भी पेश की है. फाइल फोटो

सबसे पहले बात बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान की, जो ईद के साथ-साथ गणेश चतुर्थी और दिवाली भी पूरे उत्साह से मनाई जाती है. सलमान खान का सनातन से गहरा नाता है, क्योंकि उनकी मां सलमा हिंदू हैं. वह गणपति बप्पा की स्थापना और विसर्जन में सक्रिय रूप से शामिल होते रहे हैं. सलमान कई बार कह चुके हैं कि धर्म से ऊपर इंसानियत है.जो सनातन संस्कृति का भी मूल भाव है. फाइल फोटो

Nushrratt Bharuccha visit to Mahakal temple sparks controversy these 7 Muslim stars also have faith in Sanatana Dharma why controversy over visiting temple

इस लिस्ट में दूसरा नाम है शाहरुख खान का… हिंदू परिवार के दामाद शाहरुख खान है. उनकी पत्नी ने अपने नाम में खान जोड़ा लेकिन परिवार धार्मिक विविधता की मिसाल माना जाता है. शाहरुख की मां वैष्णो देवी पर असीम आस्था है. वह अपनी फिल्म के रिलीज से पहले मां वैष्णो देवी के दर्शक के लिए जरूर जाते हैं. सार्वजनिक मंचों पर उन्होंने कहा है कि वे खुद को पहले भारतीय मानते हैं और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. फाइल फोटो

Add News18 as
Preferred Source on Google

Nushrratt Bharuccha visit to Mahakal temple sparks controversy these 7 Muslim stars also have faith in Sanatana Dharma why controversy over visiting temple

आमिर खान भी हिंदू परंपराओं से जुड़े हैं. उनकी दोनों एक्स पत्नियां हिंदू बैकग्राउंड से हैं. आमिर खान ने भारतीय दर्शन, कर्म और नैतिक मूल्यों पर कई बार बात की है. उनकी फिल्मों जैसे पीके में भी धर्म और आस्था पर संवाद दिखता है. आमिर खान ने अपनी फिल्म ‘लगान’ में भगवान शिव की पूजा का सीन फिल्माया था. गणेश चतुर्थी के मौके पर पूरे परिवार के साथ आरती करते हुए आमिर खान की तस्वीरें सामने भी आई थीं. आमिर मानते हैं कि सनातन दर्शन प्रश्न पूछने और सत्य की खोज की स्वतंत्रता देता है. फाइल फोटो

Nushrratt Bharuccha visit to Mahakal temple sparks controversy these 7 Muslim stars also have faith in Sanatana Dharma why controversy over visiting temple

सारा अली खान, सैफ और अमृता सिंह की बेटी स्पिरिचुअल हैं और नियमित रूप से केदारनाथ, वैष्णो देवी और शिव मंदिरों में जाती हैं. फरवरी 2023 में उन्हें शिव मंदिर में पूजा करते हुए ट्रोल किया गया, लेकिन सारा ने कहा कि वे सभी धर्मों में विश्वास रखती हैं. सारा गणेश चतुर्थी पर घर में गणपति स्थापित करती हैं और सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. वह 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं. फाइल फोटो

सोहा अली खान, सैफ अली खान की बहन, एक्टर कुणाल खेमू से शादी के बाद हिंदू रीति-रिवाज अपनाती हैं. वे अक्सर पति के साथ पूजा-पाठ करती नजर आती हैं और दिवाली, गणेश चतुर्थी जैसे त्योहार मनाती हैं. सोहा कहती हैं कि उनका परिवार सेकुलर है और वे हिंदू धर्म से प्यार करती हैं. फाइल फोटो

Nushrratt Bharuccha visit to Mahakal temple sparks controversy these 7 Muslim stars also have faith in Sanatana Dharma why controversy over visiting temple

उर्फी जावेद, जो बोल्ड फैशन के लिए जानी जाती हैं, हिंदू देवताओं में विश्वास रखती हैं. वे मंदिरों में जाती हैं और त्योहार मनाती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया है कि आस्था निजी मामला है और किसी को जज करने का आधार नहीं होना चाहिए. उर्फी गणपति बप्पा के दर्शन करने सिद्धिविनायक जाया करती हैं. फाइल फोटो

Nushrratt Bharuccha visit to Mahakal temple sparks controversy these 7 Muslim stars also have faith in Sanatana Dharma why controversy over visiting temple

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान भी इसी लिस्ट का हिस्सा हैं. शादी से पहले से ही अल्लाह और हिंदू देवी-देवताओं पर उनका विश्वास हैं. हिंदू परिवार की बहू बनने से पहले भी वह हर साल गणपति बप्पा के दर्शन करने सिद्धिविनायक जाया करती हैं. फाइल फोटो

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

नुसरत के महाकाल दर्शन पर विवाद, 8 मुस्लिम सितारों का भी है सनातन धर्म से लगाव

Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts