Sunday, May 31, 2026
Homeदेशनेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया-राहुल गांधी पर 142 करोड़ के घोटाले का आरोप

नेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया-राहुल गांधी पर 142 करोड़ के घोटाले का आरोप

-


Last Updated:

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने कोर्ट को बताया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने 142 करोड़ रुपये के अपराध की आय का फायदा उठाया. संपत्तियां नवंबर 2023 में कुर्क की गई थीं.

सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी ने अदालत में बड़ा दावा किया.

हाइलाइट्स

  • सोनिया और राहुल गांधी पर 142 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप.
  • ईडी ने कोर्ट में कहा, अपराध की आय का लाभ उठाया.
  • नेशनल हेराल्ड मामले में संपत्तियां कुर्क की गईं.

नेशनल हेराल्ड मामले में जांच एजेंसी ईडी ने कोर्ट से कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने 142 करोड़ रुपये के अपराध के पैसे का फायदा उठाया. नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई हुई. ईडी की तरफ से एएसजी राजू पेश हुए.

ईडी की ओर से एएसजी राजू ने राउज एवेन्यू कोर्ट को बताया , ‘सोनिया गांधी और राहुल गांधी को 142 करोड़ रुपये के ‘अपराध की आय’ का फायदा मिला है.’ उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़ी संपत्तियां नवंबर 2023 में कुर्क की गई थीं और तब तक आरोपी ‘अपराध की आय का आनंद’ ले रहे थे.

एएसजी राजू ने कहा, ‘अपराध की आय में न केवल अनुसूचित अपराध से प्राप्त संपत्तियां शामिल हैं, बल्कि कोई भी अन्य आपराधिक गतिविधि भी शामिल है जो अपराध की आय से ‘जुड़ी’ हो.’ ईडी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने ‘अपराध की आय’ हासिल करके मनी लॉन्ड्रिंग की, बल्कि इसे अपने पास रखने के दौरान भी यह जारी रही.

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का ‘प्रथम दृष्टया’ मामला बनता है. ईडी ने यह बात विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने के समक्ष उस समय कही जब मामले की संज्ञान लेने या न लेने को लेकर शुरुआती दलीलें दी जा रही थीं.

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें



Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts