Sunday, May 31, 2026
Homeदेशभारत का ब्रह्मास्‍त्र है BMD सिस्‍टम, पाक‍िस्‍तान ने दिखाई जुर्रत तो आसमान...

भारत का ब्रह्मास्‍त्र है BMD सिस्‍टम, पाक‍िस्‍तान ने दिखाई जुर्रत तो आसमान में मिलेगा करारा जवाब, चीन भी हैरान – operation sindoor india ballistic missile defence system bmd pakistan nuclear threat response china limited role

-


Last Updated:

India-Pakistan News: पहलगाम में निर्दोष भारतीय पर्यटकों के नरसंहार के बाद भारत ने पाकिस्‍तान में मौजूद आतंकी शिविरों पर एयर स्‍ट्राइक कर उसे तबाह कर दिया. इसे अलावा पाकिस्‍तान के कई एयरबेस को भी टार्गेट किया गय…और पढ़ें

भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम डेवलप किया है, जो मिसाइल हमलों को नाकाम करने में सक्षम है. (फोटो: एपी/फाइल)

हाइलाइट्स

  • ऑपरेश्‍न सिंदूर की सफलता से पाकिस्‍तान की हालत खराब है, आतंकियों में भय
  • पड़ोसी देश न्‍यूक्लियर अटैक की देता है धमकी, भारत ने भी कर रखी है व्‍यवस्‍था
  • पाकिस्‍तान-चीन के साथ दुनिया भी देख चुकी है हमारी एयर डिफेंस सिस्‍टम की ताकत

नई दिल्‍ली. पहलगाम टेरर अटैक के बाद भारत ने आतंकवादियों और उसे दानापानी देने वाले पाकिस्‍तान को खुली चेतावनी दी थी. भारत ने स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहा था कि आतंकियों और उन्‍हें संरक्षण देने वालों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा. इसके बाद नई दिल्‍ली ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्‍च कर आतंकवाद‍ियों, पाकिस्‍तान और चीन के साथ ही पूरी दुनिया को अपनी ताकत का अहसास करा दिया था. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने सैन्‍य ताकत के साथ ही उससे बचने की स्‍वदेशी क्षमता से भी दुश्‍मनों को रूबरू कराया. आतंकियों के अड्डों का नाश होने से बौखलाए पाकिस्‍तान ने भारत पर सैकड़ों ड्रोन और मिसाइल से हमला करने का प्रयास किया था, लेकिन उसका हर वार नाकाम हो गया. भारत की एयर डिफेंस सिस्‍टम ने पाकिस्‍तान के हर अटैक को नाकाम कर दिया. बदले में जब इंडियन आर्म्‍ड फोर्सेज ने जवाबी हमला किया तो पाकिस्‍तान की रूह कांप गई. युद्ध हारने के बाद फील्‍ड मार्शल का तमगा हासिल करने वाले पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ सरकार की चूलें हिल गईं. वे फौरन सीजफायर के लिए गुहार लगाने लगे . न्‍यूक्लियर अटैक की धमकी देने वाला पाकिस्‍तान अपने एयरबेस के तबाह होने के बाद भी कोई रिएक्‍शन नहीं दे सका, क्‍योंकि उसको इस बात का पता था कि भारत किसी भी तरह की बैलिस्टिक मिसाइल को आसमान में ही ध्‍वस्‍त करने की क्षमता रखता है.

भारत का टॉप लीडरशिप कई मौकों पर कह चुका है कि वह अब पाकिस्‍तान के परमाणु हमले की धमकी के ब्‍लैकमेल को तवज्‍जो नहीं देगा. ऐसे में मन में सवाल उठता है कि यदि पाकिस्‍तान ने न्‍यूक्लियर अटैक किया तो क्‍या होगा? दरअसल, भारत का रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO ने पहले ही इस तरह के हमलों से निपटने की व्‍यवस्‍था कर दी है. भारत का स्‍वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम (BMD) किसी भी तरह के मिसाइल को निष्क्रिय करने में सक्षम है. DRDO द्वारा विकसित यह BMD सिस्‍टम बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्‍ट कर उसे तबाह करने में पूरी तरह से सक्षम है. डीआरडीओ के पूर्व डायरेक्‍टर जनरल डॉक्‍टर वीके सारस्‍वत का कहना है कि स्‍वदेशी BMD सिस्‍टम न्‍यूक्लियर और कन्‍वेंशनल (परंपरागत विस्‍फोटक) वॉरहेड के साथ आने वाली बैलिस्टिक मिसाइल को आसमान में ही ध्‍वस्‍त करने की क्षमता रखता है. इस ‘ब्रह्मास्‍त्र’ के चलते ही भारत न्‍यूक्लियर अटैक के ब्‍लैकमेल के दबाव में न आने की बात करता है.

BMD सिस्‍टम की हैरान करने वाली क्षमता

BMD सिस्‍टम अल्‍ट्रा मॉडर्न टेक्‍नोलॉजी से लैस है. स्‍वदेशी BMD प्रणाली एग्‍जो-एटमॉसफेरिक (वायुमंडल से बाहर) और एंडो-एटमॉसफेरिक (वायुमंडल के अंदर) दोनों तरह के प्रोजेक्‍टाइल (यानी मिसाइल या अन्‍य अटैक वेपन) को तबाह करने में कैपेबल है. इसका मतलब यह हुआ कि BMD सिस्‍टम हाई-अल्‍टीट्यूड वाली मिसाइल को निष्क्रिय कर सकता है. ऐसे में न्‍यूक्लियर रेडिएशन का खतरा भी काफी कम या न के बराबर होगा. भारत की रक्षा क्षमताओं से अवगत पाकिस्‍तान ब्रह्मोस मिसाइल के अटैक से घुटनों पर आ गया. 11 एयरबेस तबाह होने के बाद भी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ या फिर आर्मी चीफ आसिम मुनीर की ओर से परमाणु हमले की धमकी नहीं दी गई. नूर खान एयरबेस पर अटैक से घबराया पाक‍िस्‍तान सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाने लगा था.

स्‍वदेशी तकनीक का कमाल

डीआरडीओ के पूर्व चीफ डॉ. सारस्वत ने इस बात पर जोर दिया कि यदि किसी परमाणु मिसाइल को उसके ट्रिगर मेकेनिज्‍म के सक्रिय होने से पहले ही रोक दिया जाए, तो इससे न्यूनतम खतरा पैदा होता है, क्योंकि ट्रिगर न किए गए न्‍यूक्लियर मैटिरियल कम रेडिएशन वाले किसी भी अन्य केमिकल की तरह ही व्यवहार करते हैं. भारत की मल्‍टी-लेयर बीएमडी प्रणाली में उन्नत निगरानी, ​​​​पूर्व चेतावनी के साथ ही कमांड एंड कंट्रोल की तकनीकें शामिल हैं. ये सभी स्वदेशी रूप से विकसित की गई हैं. ये सिस्‍टम फेज्‍ड ऐरे रडार और हाई-स्‍पीड इंटरसेप्‍टर से लैस हैं जो अत्‍यधिक तेज रफ्तारी वाली मिसाइल का पता लगाने, उसे ट्रैक करने और न्‍यूट्रलाइज यानी बेअसर करने में सक्षम है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्‍तान की ओर से किए गए ड्रोन और मिसाइल अटैक के दौरान भारत ने दुनिया को अपनी इस ताकत से अवगत कराया. यही वजह है कि एयरबेस पर इंडियन अटैक और अपने हमले को बेअसर होता देख पाकिस्‍तान का हलक सूख गया और वह शांति की बात करने लगा.

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें



Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts