भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत इतना गहरा जख्म दिया, जिससे पाकिस्तान अब तक कराह रहा है. पाकिस्तान ने अपने आधिकारिक डोज़ियर में खुद ऐसा खुलासा किया है, जिसका जिक्र अब तक भारतीय सैन्य अधिकारियों ने नहीं किया था. पाकिस्तान की ओर से तैयार किए गए ‘ऑपरेशन बुनयान उन मर्सूस’ से जुड़े इस दस्तावेज में बताया गया है कि भारत ने कम से कम आठ अतिरिक्त ठिकानों को निशाना बनाया, जिनका जिक्र भारतीय वायुसेना या सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) ने 7 मई की एयरस्ट्राइक्स के बाद ब्रीफिंग में नहीं किया.
इस पाकिस्तानी दस्तावेज में जिन नए शहरों पर हमले की बात की गई है, उनमें पेशावर, झंग, सिंध के हैदराबाद, पंजाब प्रांत के गुजरात, गुजरांवाला, बहावलनगर, अटक और छोर जैसे महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं. इन इलाकों में हमले के संकेत डोजियर में शामिल नक्शों के जरिये सामने आए हैं, जो भारत के वास्तविक हमले की गहराई को उजागर करते हैं. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल से वार किए थे, जिसके आगे पाकिस्तानी सेना बेबस नजर आई.
पाकिस्तान को लगी गहरी चोट
इस नए खुलासे से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत की कार्रवाई पहले के अनुमान से कहीं ज्यादा बड़ी और गहरी थी. यह खुलासा इस्लामाबाद के उन दावों को भी झूठा साबित करता है जिसमें उसने भारतीय पक्ष को भारी नुकसान पहुंचाने की बात कही थी.
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवाबी कार्रवाई की थी. इसके बाद भारतीय सेना ने प्रेस ब्रीफिंग में 20 ठिकानों का जिक्र किया था, जिनमें बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय और मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा का प्रशिक्षण केंद्र प्रमुख थे. इसके अलावा मुजफ्फराबाद, कोटली, रावलाकोट, चाकस्वारी, भिंबर, नीलम वैली, झेलम और चकवाल में भी आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई थी.
Following this report, the updated strike map now includes these additional locations in Pakistan allegedly targeted by India during their recent conflict https://t.co/LGZcdrmKOX pic.twitter.com/Dxsfku89t2
— Damien Symon (@detresfa_) June 3, 2025

