Sunday, May 31, 2026
Homeदेश'ये गाय का दिमाग है' कहकर टीचर ने डेस्क पर रख दिया...

‘ये गाय का दिमाग है’ कहकर टीचर ने डेस्क पर रख दिया असली ब्रेन, सस्पेंड हुई और केस भी दर्ज

-


Last Updated:

तेलंगाना में एक अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली है. जहां कक्षा में बच्चों को समझाने के लिए कथित तौर पर एक गाय का ब्रेन लाने के लिए टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है.

तेलंगाना में कक्षा में जानवर का मस्तिष्क लेकर आने वाली विज्ञान की शिक्षिका निलंबित.(Image:AI)

हैदराबाद. कक्षा में छात्रों को विषय के बारे में आसानी से समझाने के लिए टीचर कई तरह के उपायों का सहारा लेते हैं. इनसे बच्चों को सब्जेक्ट के बारे में आसानी से और गहरी जानकारी मिलती भी है. मगर कभी- कभी टीचरों की ये कोशिश बच्चों के साथ ही उनके गॉर्जियन और स्कूल के प्रशासन को भी पसंद नहीं आती है. ऐसे मामलों में अक्सर टीचर अपनी हद से आगे निकल जाते हैं. ऐसी ही एक घटना हाल ही में तेलंगाना के एक जिले विकाराबाद में घटी है. जहां बच्चों को जानवरों के दिमाग के बारे में जानकारी देने के लिए एक महिला टीचर कथित तौर पर गाय का कट हुआ ब्रेन लेकर पहुंच गई.

इस घटना के बाद स्कूल में हंगामा मच गया. छात्रों की शिकायत के बाद विकाराबाद जिले में एक सरकारी स्कूल में छात्रों को शारीरिक संरचना समझाने के मकसद से कक्षा में कथित रूप से जानवर का मस्तिष्क लेकर आने वाली एक शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. कुछ छात्रों के दावे के अनुसार, शिक्षिका का कहना था कि ये एक गाय का मस्तिष्क है. हालांकि, पुलिस के मुताबिक मस्तिष्क किस जानवर की है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

पुलिस ने बताया कि 24 जून को 10 वीं कक्षा के छात्रों को कथित रूप से जानवर का मस्तिष्क दिखाए जाने पर विज्ञान की शिक्षिका के खिलाफ गोहत्या अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि स्कूल के प्रधानाध्यापक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. इस घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) समेत अन्य संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि शिक्षिका के इस कृत्य ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है.

authorimg

Rakesh Singh

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in … और पढ़ें



Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts