Last Updated:
साल 2025 खत्म होने को आया है. ऐसे में अगर आप कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान नहीं बना रहे हैं, तो घर पर बैठकर आप इन फिल्मों और आनंद उठा सकते हैं. तो चलिए फटाफट जान लेते हैं इस साल ओटीटी पर किन फिल्मों का दबदबा रहा.

इस साल ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म का दबदबा रहा जिसमें आपको सस्पेंस, थ्रिल सबकुछ देखने को मिला. ‘ज्वेल थीफ’ एक हाई-ऑक्टेन क्राइम–थ्रिलर सीरीज है, जिसमें सैफ अली खान एक ऐसे चोर के किरदार में नजर आते हैं जो बेहद शातिर, चालाक और अपने काम में मास्टरमाइंड है.

फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ की कहानी एक बड़े और रहस्यमयी ज्वेलरी हीस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हर कदम पर नया ट्विस्ट और सस्पेंस देखने को मिलता है.कहानी एक बड़े और रहस्यमयी ज्वेलरी हीस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हर कदम पर नया ट्विस्ट और सस्पेंस देखने को मिलता है.

‘ज्वेल थीफ’ एक ऐसे चोर की कहानी है जो पुलिस और उसे पकड़ने में लगी हर इंटेलिजेंस से कई कदम आगे रहता है. फिल्म में सैफ अली खान के साथ जयदीप अहलावत, निकिता दत्ता, मीनल साहू, कुणाल कपूर और अयाज खान भी अहम किरदारों में नजर आए थे. नेटफ्लिक्स की इस फिल्म को 13.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दूसरे नंबर पर यामी गौतम और प्रतीक गांधी की फिल्म धूम-धाम है. ये भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. यामी गौतम और प्रतीक गांधी ने इस फिल्म में शानदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया था. दोनों के अभिनय को खूब सराहा गया था. जैसा कि फिल्म का नाम है -‘धूम धाम’, वैसा ही इसका काम. इसमें सस्पेंस, थ्रिलर, कॉमेडी और रोमांस हर चीज का शानदार तड़का देखने को मिलेगा.

‘धूम धाम’ की कहानी एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी शादी तय होती है, लेकिन शादी से पहले और शादी के दौरान कई मजेदार और भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. फिल्म में रिश्तों की नोक-झोंक, परिवार का दबाव, प्यार, कन्फ्यूजन और कमिटमेंट से जुड़ी उलझनों को हास्य के साथ दिखाया गया है. कहानी आज की जेनरेशन की सोच और पारंपरिक मूल्यों के टकराव को भी दर्शाती है. नेटफ्लिक्स की इस फिल्म को 12.1 मिलियन व्यूज मिले हैं.

सैफ अली खान के लाडले इब्राहिम अली खान ने खुशी कपूर के साथ फिल्म नादानियां से एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म की खूब आलोचना हुई थी. क्रिटिक्स और दर्शकों ने इसमें इब्राहिम और खुशी की एक्टिंग जमकर आलोचना करते हुए इसे फ्लॉप करार दे दिया था, लेकिन फ्लॉप होने के बावजूद इसे ऑरमैक्स रिपोर्ट के अनुसार 8.9 मिलियन व्यूज मिले थे.

सान्या मल्होत्रा की ‘मिसेज’ इस साल जी5 पर रिलीज हुई. ये इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार है. ‘मिसेज’ मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की रीमेक है. फिल्म ‘मिसेज’ में सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आती हैं. उन्होंने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है, जो शादी के बाद अपने सपनों, इच्छाओं और पहचान को बचाए रखने की जद्दोजहद करती है. सान्या की यह भूमिका दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है और सोचने पर मजबूर कर देती है.

‘मिसेज’ की कहानी एक पढ़ी-लिखी, आत्मनिर्भर लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी के बाद ज़िंदगी पूरी तरह बदल जाती है. घर, रसोई, रिश्ते और जिम्मेदारियों के बीच वह धीरे-धीरे खुद को खोने लगती है. समाज की तयशुदा उम्मीदें, पति और ससुराल की सोच, और “अच्छी बहू” बनने का दबाव उसकी पहचान पर भारी पड़ने लगता है. फिल्म इसी मानसिक और भावनात्मक संघर्ष को बेहद सादगी और सच्चाई से दिखाती है. इसको 7.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है.

आर माधवन, नयनतारा, सिद्धार्थ और मीरा जैस्मिन स्टारर फिल्म ‘टेस्ट’ भी इस साल की सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों में शामिल है. ये इस साल की ओटीटी पर देखी गई फिल्मों की फेहरिस्त में 5वें स्थान पर है. टेस्ट को 6.5 मिलियन व्यूज मिले हैं.

