Saturday, May 16, 2026
Homeमनोरंजनऋतिक रोशन के बाद रजत बेदी की 'डॉन 3' में एंट्री? विक्रांत...

ऋतिक रोशन के बाद रजत बेदी की ‘डॉन 3’ में एंट्री? विक्रांत मैसी को किया रिप्लेस, रणवीर सिंह पहले ही बाहर

-


Last Updated:

‘डॉन 3’ पिछले कई दिनों से अपनी कास्ट को लेकर चर्चा में हैं. हाल में रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने की खबरें आई थीं और कहा जा रहा था कि मेकर्स ऋतिक रोशन को ले रहे हैं. अब कथित तौर पर रजत बेदी भी ‘डॉन 3’ में शामिल होने वाले हैं. मेकर्स संग उनकी बातचीत चल रही है. वह विक्रांत मैसी का रोल निभाएंगे. विक्रांत ने पिछले साल जुलाई में फिल्म से बाहर होने की बात कही थी. खबर है कि फरहान अख्तर उन्हें एक अहम भूमिका में कास्ट करना चाहते हैं.

ख़बरें फटाफट

ऋतिक रोशन के बाद रजत बेदी की 'डॉन 3' में एंट्री? विक्रांत मैसी को किया रिप्लेसरजत बेदी ‘डॉन 3’ में निभा सकते हैं अहम रोल.

मुंबई. फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ में लगातार कास्टिंग में बदलाव हो रहे हैं और एक बार फिर यह फिल्म सुर्खियों में है. रणवीर सिंह के बाहर होने और फिर कियारा आडवाणी व विक्रांत मैसी के भी फिल्म छोड़ने के बाद अब एक नया नाम सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, फरहान अख्तर फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में एक अहम भूमिका के लिए एक्टर रजत बेदी पर विचार कर रहे हैं. रजत ने हाल ही में ‘द बैंड्स ऑफ बॉलीवुड’ से वापसी की है, जिससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली है.

रजत बेदी कथित तौर पर उस रोल के लिए बातचीत कर रहे हैं, जो पहले विक्रांत मैसी को दी गई थी. इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “फरहान रजत बेदी को उस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए लेने पर विचार कर रहे हैं, जिसके लिए पहले विक्रांत को चुना गया था. एक्टर और मेकर्स के बीच इसको लेकर आधिकारिक बातचीत हो चुकी है और दोनों जनवरी के बीच में मुंबई के खार स्थित ऑफिस में मिलने की प्लानिंग बना रहे हैं.”

विक्रांत मैसी ने क्यों छोड़ी फिल्म

जैसा कि जुलाई 2025 में बॉलीवुड हंगामा ने रिपोर्ट किया था, विक्रांत मैसी ने ‘डॉन 3’ को क्रिएटिव कारणों से छोड़ा था. इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना था कि इस रोल में गहराई की कमी थी और इसमें शारीरिक बदलाव की जरूरत थी, जो उस समय एक्टर की प्लानिग के अनुकूल नहीं था. उनके बाहर होने के बाद कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि आदित्य रॉय कपूर और विजय देवरकोंडा जैसे एक्टरस पर भी विचार किया जा रहा है. हालांकि, इन नामों को लेकर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

‘डॉन 3’ में ऋतिक रोशन

वहीं, फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ‘डॉन 3’ के लिए परफेक्ट स्टार की तलाश में हैं और ऋतिक रोशन एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ‘वॉर 2’ के एक्टर को इस आइकॉनिक फ्रेंचाइजी का नया चेहरा बनाने की संभावना तलाश रहे हैं. हालांकि, बातचीत अभी शुरुआती दौर में है और कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. एक सूत्र ने फिल्मफेयर को बताया, “रणवीर के बाहर होने के बाद ऋतिक इस रोल के लिए मजबूत दावेदार बनकर सामने आए हैं.”

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

ऋतिक रोशन के बाद रजत बेदी की ‘डॉन 3’ में एंट्री? विक्रांत मैसी को किया रिप्लेस



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts