Saturday, May 16, 2026
Homeमनोरंजनप्यार और तकरार से भरपूर होगा साल 2026, सिनेमाघरों में चलेगा रोमांस...

प्यार और तकरार से भरपूर होगा साल 2026, सिनेमाघरों में चलेगा रोमांस का जादू, बैक-टू-बैक रिलीज होंगी 8 फिल्में

-

Last Updated:

Bollywood Upcoming Romantic Films: अगर आप भी बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों के दीवाने हैं, तो साल 2026 आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आ रहा है. इस साल बड़े पर्दे पर प्यार के इतने रंग देखने को मिलेंगे कि आपका हर वीकेंड इश्क वाला लव जैसा महसूस होगा. सबसे ज्यादा चर्चा संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की जोड़ी रोमांस की एक नई मिसाल पेश करेगी.

bollywood romantic films, bollywood upcoming romantic movies, love and war, pati patni aur woh do, cocktail 2 release date, bollywood romantic films 2026, बॉलीवुड रोमांटिक फिल्में, बॉलीवुड रोमांटिक मूवीज 2026, लव एंड वार रिलीज डेट, कॉकटेल 2, बॉलीवुड न्यूज

नई दिल्ली. साल 2026 बॉलीवुड प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होने वाला है. इस साल बड़े पर्दे पर प्यार, तकरार और जज्बातों का ऐसा संगम देखने को मिलेगा, जिसका इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं. इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ का है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की शानदार तिकड़ी पहली बार एक साथ नजर आएगी. इसके अलावा 7 और रोमांटिक फिल्में इस साल सिनेमाघरों में एक के बाद एक दस्तक देंगी. यहां पर देखिए पूरी लिस्ट.

bollywood romantic films, bollywood upcoming romantic movies, love and war, pati patni aur woh do, cocktail 2 release date, bollywood romantic films 2026, बॉलीवुड रोमांटिक फिल्में, बॉलीवुड रोमांटिक मूवीज 2026, लव एंड वार रिलीज डेट, कॉकटेल 2, बॉलीवुड न्यूज

तू या मैं: इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में शानाया कपूर और आदर्श गौरव लीड रोल में हैं और इसका निर्देशन बिजोय नांबियार ने किया है. फिल्म की कहानी दो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्रोजेक्ट पर काम करने के दौरान कई मुश्किलों का सामना करते हैं. यह फिल्म वैलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है.

bollywood romantic films, bollywood upcoming romantic movies, love and war, pati patni aur woh do, cocktail 2 release date, bollywood romantic films 2026, बॉलीवुड रोमांटिक फिल्में, बॉलीवुड रोमांटिक मूवीज 2026, लव एंड वार रिलीज डेट, कॉकटेल 2, बॉलीवुड न्यूज

दो दीवाने शहर में: रवि उदयवर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर लीड किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह और ज़ी स्टूडियोज जैसे बड़े बैनर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

bollywood romantic films, bollywood upcoming romantic movies, love and war, pati patni aur woh do, cocktail 2 release date, bollywood romantic films 2026, बॉलीवुड रोमांटिक फिल्में, बॉलीवुड रोमांटिक मूवीज 2026, लव एंड वार रिलीज डेट, कॉकटेल 2, बॉलीवुड न्यूज

पति पत्नी और वो 2: यह 2019 की सुपरहिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है. मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह अहम किरदारों में हैं. रोमांस और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म होली के मौके पर 4 मार्च 2026 को रिलीज होगी.

bollywood romantic films, bollywood upcoming romantic movies, love and war, pati patni aur woh do, cocktail 2 release date, bollywood romantic films 2026, बॉलीवुड रोमांटिक फिल्में, बॉलीवुड रोमांटिक मूवीज 2026, लव एंड वार रिलीज डेट, कॉकटेल 2, बॉलीवुड न्यूज

लव एंड वॉर: संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही यह मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसमें रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की तिकड़ी नजर आएगी. पहले यह फिल्म 2025 के क्रिसमस पर आने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज को आगे बढ़ाकर मार्च 2026 कर दिया गया है. फिलहाल, इसकी पक्की तारीख का एलान होना अभी बाकी है.

bollywood romantic films, bollywood upcoming romantic movies, love and war, pati patni aur woh do, cocktail 2 release date, bollywood romantic films 2026, बॉलीवुड रोमांटिक फिल्में, बॉलीवुड रोमांटिक मूवीज 2026, लव एंड वार रिलीज डेट, कॉकटेल 2, बॉलीवुड न्यूज

चांद मेरा दिल: अनन्या पांडे और लक्ष्य पहली बार एक साथ स्क्रीन पर लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी और विवेक सोनी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी. दर्शकों को इसमें भरपूर रोमांस और ड्रामा देखने को मिलेगा.

bollywood romantic films, bollywood upcoming romantic movies, love and war, pati patni aur woh do, cocktail 2 release date, bollywood romantic films 2026, बॉलीवुड रोमांटिक फिल्में, बॉलीवुड रोमांटिक मूवीज 2026, लव एंड वार रिलीज डेट, कॉकटेल 2, बॉलीवुड न्यूज

है जवानी तो इश्क होना है: डेविड धवन के निर्देशन में बन रही इस रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं. हालांकि फिल्म की कहानी को अभी सीक्रेट रखा गया है, लेकिन दिग्गज डायरेक्टर और शानदार स्टार कास्ट को देखते हुए यह एक मजेदार एंटरटेनमेंट पैकेज होने वाली है. यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

bollywood romantic films, bollywood upcoming romantic movies, love and war, pati patni aur woh do, cocktail 2 release date, bollywood romantic films 2026, बॉलीवुड रोमांटिक फिल्में, बॉलीवुड रोमांटिक मूवीज 2026, लव एंड वार रिलीज डेट, कॉकटेल 2, बॉलीवुड न्यूज

कॉकटेल 2: इस रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अहम किरदारों में नजर आएंगे. फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है और इसे जून 2026 में रिलीज करने की तैयारी है. यह 2012 की सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है, जो आजकल के रिश्तों, प्यार, दोस्ती और दिल टूटने की उलझनों को एक नए अंदाज में पर्दे पर पेश करेगी.

bollywood romantic films, bollywood upcoming romantic movies, love and war, pati patni aur woh do, cocktail 2 release date, bollywood romantic films 2026, बॉलीवुड रोमांटिक फिल्में, बॉलीवुड रोमांटिक मूवीज 2026, लव एंड वार रिलीज डेट, कॉकटेल 2, बॉलीवुड न्यूज

अनुराग बसु की अनटाइटल्ड फिल्म: अनुराग बसु की यह रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म भी 2026 में रिलीज होने वाली है. इसमें कार्तिक आर्यन और श्रीलीला लीड रोल में हैं. पहले इसे 2025 की दिवाली पर रिलीज करने का प्लान था, लेकिन शूटिंग पूरी न हो पाने की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया. अनुराग बसु की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

प्यार और तकरार से भरपूर होगा साल 2026, सिनेमाघरों में चलेगा रोमांस का जादू

Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts