Saturday, May 30, 2026
HomeदेशAir Crash Miracle | अहमदाबाद विमान हादसे में चमत्कार! मलबे में सुरक्षित...

Air Crash Miracle | अहमदाबाद विमान हादसे में चमत्कार! मलबे में सुरक्षित मिला धार्मिक ग्रंथ, हर कोई कर रहा प्रणाम -Holy Book Bhagavad Gita Found Unburned unharmed from ahmedabad air india plane crash site amidst wreckage miraculously viral video

-


Last Updated:

Air Crash Miracle : अहमदाबाद विमान हादसे में 265 यात्रियों की मौत हो गई. सब कुछ जलकर खाक हो गया. इसी बीच मलबे से चमत्कारिक रूप से भगवद गीता मिली है, जो पूरी तरह से सुरक्षित है. भगवद गीता का एक भी पेज जला नहीं ह…और पढ़ें

अहमदाबाद विमान हादसे में राख के ढेर में भगवद गीता पूरी तरह से सुरक्षित मिली….

हाइलाइट्स

  • अहमदाबाद विमान हादसे में 265 लोगों की मौत हुई.
  • मलबे में सुरक्षित मिली भगवद गीता, वीडियो वायरल.
  • हादसे में सिर्फ एक यात्री विश्वाश कुमार रमेश बचे.

अहमदाबाद. अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में अब तक 265 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं.  घटनास्थल से मलबा हटाने का काम रात भर जारी रहा. रेस्क्यू टीम को घटनास्थल से एक भगवद गीता मिली है. हैरानी की बात यह है कि भयानक हादसे में जहां सब कुछ जलकर खाक हो गया, विमान के लोहे तक गल गए, वहीं राख के ढेर में भगवद गीता पूरी तरह से सुरक्षित मिलने का दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि भागवद गीता की एक प्रति पूरी तरह से सुरक्षित है. एक भी पेज जला नहीं. एक भी कोना नहीं फटा. आसपास सब कुछ नष्ट हो गया लेकिन गीता आग से अछूती रही.

वीडियो में कथित तौर पर विमान हादसे का घटनास्थल दिखाई दे रहा है. राहत और बचाव कार्य के दौरान एक शख्स भगवद् गीता लिए हुए नजर आ रहा है. भगवद गीता पूरी तरह से सुरक्षित है. शख्स गीता के पेज भी पलटकर दिखाता है. वीडियो गुजराती भाषा में है. दावा किया जा रहा है कि भगवत गीता मलबे में सुरक्षित मिली.

वाराणसी में गंगा घाटों पर क्यों पसरा है सन्नाटा? लॉकडाउन जैसा नजारा, वजह जान मायूस हो जाएगा मन

गौरतलब है कि एयर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी लेकिन दो मिनट बाद ही विमान एकदम से तेजी से नीचे आया और क्रैश हो गया. हादसे के बाद काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया. विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश समेत कुल 230 यात्री सवार थे. 12 क्रू मेंबर्स थे. गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी इसी फ्लाइट में थे. मृतकों में उनका नाम भी शामिल है. सिर्फ एक यात्री विश्वाश कुमार रमेश की जान बची है. 11A सीट पर बैठे विश्वास हादसा होने से लगभग 30 सेकंड पहले तक प्लेन में थे. इमरजेंसी विंडो से कूदकर अपनी जान बचाई.

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें





Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts