Last Updated:
Best Netflix Movies and Series: अगर आप भी फिल्में और वेब सीरीज के दीवाने हैं तो आज हम आपको थ्रिलर से लेकर साइ-फाई, ड्रामा और डार्क कॉमेडी तक ऐसी ही कुछ फिल्में और वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिनका नेटफ्लिक्स पर दबदबा रहा. ये सीरीज और फिल्में नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गईं. कुछ फिल्में तो ऐसी हैं जिन्हें लोग कई बार देखना पसंद करते हैं. आइए नजर डालते हैं उन नेटफ्लिक्स फिल्मों और वेब सीरीज पर, जिन्हें एक बार फिर देखना पूरी तरह वाजिब है.

दूसरी फिल्म हैं ‘द ग्रेट फ्लड’ साउथ कोरिया की फिल्म द ग्रेट फ्लड को नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद किया गया था. ये फिल्म एक समय में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही थी. फिल्म के नाम से जाहिर है कि ये एक आपदा की कहानी है. बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति में फिल्म के किरदार कैसे मानवता दिखाते हैं.

दूसरी फिल्म हैं ‘द ग्रेट फ्लड’ साउथ कोरिया की फिल्म द ग्रेट फ्लड को नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद किया गया था. ये फिल्म एक समय में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही थी. फिल्म के नाम से जाहिर है कि ये एक आपदा की कहानी है. बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति में फिल्म के किरदार कैसे मानवता दिखाते हैं.

तीसरी है रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’, फिल्म में वो एक भूमा नामकी लड़की के किरदार में हैं. वो एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में हैं जिससे वो बाहर नहीं निकल पा रही. अंत में जो होता है वो बतौर ऑडियंस आपको खुश कर देगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म जॉली LLB 3 थिएटर के बाद अब OTT पर स्ट्रीम की गई. फिल्म नेटफ्लिक्स पर 8 वें नंबर पर ट्रेंड कर चुकी है. फिल्म में अमृता राव और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में नजर आई थीं.

फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज भी नेटफ्लिक्स पर खूब पसंद की गई है. इनमें पहली हैं स्ट्रेंजर थिंग्स, नेटफ्लिक्स की दूसरी सबसे हिट सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स है. ये सीरीज 80s के नॉस्टैल्जिया, हॉरर और साइ-फाई का जबरदस्त मिक्स है. स्ट्रेंजर थिंग्स Season 5 Vol 2 भी रिलीज हो चुकी है.

ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की फिल्म होमबाउंड को तो हाल ही में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था. दो दोस्त की असल कहानी पर बेस्ड इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं था.

जहान कपूर , राहुल भट्ट, परमवीर चीमा की सीरीज ब्लैक वारंट को भी काफी पसंद किया गया था. आमतौर पर ज्यादातर लोग जेलर के काम को समझने में असफल हो जाते हैं. सीरीज का एक डायलॉग है, जो जेल के अफसर के कामकाज की जिम्मेदारी को बखूबी बताता है. सीरीज की कहानी तीन जेलर से शुरू होती है, जो तिहाड़ जेल में नए आते हैं और वहां के माहौल को समझने की कोशिश में रहते हैं. इस सीरीज ने भी धमाल मचा दिया था.

