Last Updated:
India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील अभी तक भले ही फाइनल नहीं हो पाई है, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप की मानें तो दोनों देश इसके काफी करीब पहुंच चुके हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि भारत के …और पढ़ें
ट्रंप ने भारत से ट्रेड डील जल्द फाइनल होने का दावा किया है.
हाइलाइट्स
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द फाइनल हो सकती है
- ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ट्रेड डील का संकेत दिया
- अमेरिका ने 14 देशों पर नया टैरिफ लगाया
नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से लगाए गए टैरिफ को लागू करने की डेडलाइन आ चुकी है. डोनाल्ड ट्रंप ने भारत सहित सभी देशों को 9 जुलाई तक की मोहलत दी थी. अप्रैल में टैरिफ का ऐलान होने के बाद से ही भारत ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की कोशिशें शुरू कर दी थी. वॉशिंगटन में लंबी बातचीत करके लौटे भारतीय दल ने भी ट्रेड डील पर अंतरिम सहमति बनने का दावा किया था. आज सभी की निगाहें अमेरिका पर ही टिकी हैं. इससे पहले ही राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर बड़ा इशारा कर दिया है.
ट्रंप ने एक तरफ तो जापान और दक्षिण कोरिया सहित 14 देशों पर नया टैरिफ लगा दिया तो दूसरी ओर भारत के साथ ट्रेड डील लगभग फाइनल होने का संकेत दे डाला. उन्होंने कहा, ‘हम भारत के साथ डील पूरी करने के काफी करीब हैं. हमने यूके के साथ डील की है, हमने चीन के साथ भी व्यापार समझौता पूरा किया है, जल्द ही एक और पूरा करेंगे. आगे हम यह नहीं सोचते कि और भी डील पूरी करेंगे. लिहाजा बाकी देशों को सिर्फ एक लेटर भेजकर टैरिफ लगाने की सूचना देंगे.’
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह लेटर जापान के पीएम को भेजा है.
ट्रंप बोले- लेटर भेजना शुरू
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम बाकी देशों को पत्र भेजकर बता रहे हैं कि उन्हें कितना टैरिफ देना होगा. उनमें से कुछ को इसे स्वीकार करने में दिक्कत हो सकती है तो हम कुछ एडजस्ट कर लेंगे. हम किसी के साथ भी गलत नहीं करने जा रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर उन्होंने लेटर की कॉपी भी पोस्ट की है. इसमें बताया है कि किस देश को कितना टैरिफ देना होगा. इस लेटर में उन देशों के नाम हैं, जिनके साथ अमेरिका कोई व्यापार समझौता नहीं चल रहा है.