Last Updated:
Indus River Water: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य के पास अतिरिक्त पानी नहीं है और सिंधु नदी के पानी में अपना वैध हिस्सा मांगा. उन्होंने यमुना सतलुज लिंक नहर का विचार भी केंद्र सरकार के सामने रखा…और पढ़ें
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान. (फाइल फोटो)
हाइलाइट्स
- भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के पास अतिरिक्त पानी नहीं है.
- भगवंत मान ने सिंधु नदी के पानी में पंजाब का वैध हिस्सा मांगा.
- भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में भूजल की स्थिति बहुत खराब है.
एसवाईएल नहर मुद्दे पर यहां श्रम शक्ति भवन में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए मान ने कहा कि पंजाब के पास दूसरों को देने के लिए कोई अतिरिक्त पानी नहीं है और उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य में पानी की उपलब्धता का अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार पुनर्मूल्यांकन आवश्यक है.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि के निलंबन से जो अवसर खुला है, उसका राज्य की जल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उचित उपयोग किया जाना चाहिए. मान ने कहा कि बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पश्चिमी नदियों (सिंधु, झेलम और चिनाब) से पानी लाने के प्रयास किए जाने चाहिए.
दूसरी ओर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भरोसा जाहिर किया कि सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) मुद्दा जल्द ही सुलझ जाएगा. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने भी माना है कि इस समस्या को सुलझाया जाना चाहिए. सैनी ने यह टिप्पणी नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल द्वारा एसवाईएल मुद्दे पर बुलाई गई एक उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेने के बाद की.
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सार्थक चर्चा हुई, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए. राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि यह निर्णय लिया गया कि अगली बैठक पांच अगस्त को होगी. बैठक के बाद मीडिया से मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि इसमें सार्थक चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी माना कि इस मुद्दे को सुलझाया जाना चाहिए क्योंकि यह काफी लंबे समय से लंबित है.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

