Last Updated:
Pakistani Osama Have Indian Identity: पाकिस्तानी युवक ओसामा ने अटारी बॉर्डर पर दावा किया कि उसने भारत में वोट डाला है, जिससे हंगामा मच गया. ओसामा 17 साल से भारत में रह रहा था. इस मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए है…और पढ़ें
अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान लौट रहे पाकिस्तानी नागरिक ओसामा का हैरान करने वाला दावा. (फोटो ANI)
हाइलाइट्स
- पाकिस्तानी ओसामा ने भारत में वोट डालने का दावा किया.
- ओसामा 17 साल से भारत में रह रहा था.
- इस मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
Pakistani Osama Have Indian Identity: अटारी बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी युवक अपने देश लौटने की तैयारी में था. तभी उसने ऐसी बात कह दी कि पूरे देश में हंगामा मच गया. युवक का नाम ओसामा है. उसने दावा किया कि उसने भारत में वोट डाला है. यह सुनकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान रह गए. सवाल उठने लगे कि क्या यह सच है? क्या किसी पाकिस्तानी नागरिक को भारत में वोट डालने का अधिकार मिल सकता है?
दरअसल पहलगाम में हिंदूओं के नरसंहार के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का नोटिस दिया है. इसके बाद से कई पाकिस्तानी नागरिक वापस जा रहे हैं. ओसामा भी उन्हीं में से एक था. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए ओसामा ने कहा, “मैं पिछले 17 सालों से यहां रह रहा हूं. मैं यहां पढ़ाई कर रहा था और नौकरी ढूंढ रहा था.” उसने आगे कहा, “मैं सरकार से गुजारिश करता हूं कि हमें कुछ और समय दें. मैंने यहां वोट डाला है, मेरे पास राशन कार्ड है. मैंने यहीं दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई की है. वहां जाकर मैं क्या करूंगा? मेरा भविष्य क्या होगा?”
#WATCH | Attari, Punjab: Osama, a Pakistani national returning to Pakistan via Attari Border, says, “…I am currently pursuing my bachelor’s degree. I wanted to appear for job interviews after my examinations. I have been staying here for the last 17 years. I appeal to the… pic.twitter.com/S8dTV92fhC
— ANI (@ANI) April 30, 2025

