Last Updated:
Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. धनखड़ ने सत्र के दौरान सांसदों से परस्पर सम्मान रखने और व्यक्तिगत हमलों से बचने का अ…और पढ़ें
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल.
हाइलाइट्स
- अरविंद केजरीवाल ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात की.
- धनखड़ ने सांसदों से परस्पर सम्मान रखने का अनुरोध किया.
- संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है.
उपराष्ट्रपति कार्यालय ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस मुलाकात की पुष्टि की. संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. विपक्षी दलों द्वारा कई प्रमुख मुद्दे उठाए जाने की संभावना है. सरकार ने सदन के सुचारू संचालन के लिए विपक्षी दलों से सहयोग मांगा है.
इस बीच, संसद के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सार्थक और गंभीर चर्चा के लिए राजनीतिक दलों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल का आह्वान किया और सांसदों से अनुचित शब्दों का प्रयोग करने से बचने की अपील की. राज्यसभा के सभापति धनखड़ ने कहा कि सुधार के लिए सुझाव देना निंदा या आलोचना नहीं है तथा पार्टियों को रचनात्मक राजनीति करनी चाहिए. राज्यसभा ‘इंटर्न’ के एक समूह को संबोधित करते हुए उन्होंने टेलीविजन परिचर्चाओं में तीखी नोकझोंक होने का जिक्र किया और कहा, “हम इस तरह की चीजों से आजिज आ गए हैं.”
उन्होंने कहा, “मैं राजनीति के क्षेत्र के सभी लोगों से अपील करता हूं, कृपया एक-दूसरे का सम्मान करें. कृपया टेलीविजन पर या किसी भी पार्टी के नेतृत्व के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। यह हमारी सभ्यता का सार नहीं है.” सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र में सार्थक चर्चा की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए धनखड़ ने कहा, “हमें अपने दृष्टिकोण पर विश्वास रखना होगा, लेकिन हमें दूसरे के दृष्टिकोण का भी सम्मान करना होगा.”
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

