Sunday, May 31, 2026
HomeदेशPM Modi Odisha News: आदिवासी इलाकों को 'लाल गलियारा' बना दिया था,...

PM Modi Odisha News: आदिवासी इलाकों को ‘लाल गलियारा’ बना दिया था, PM मोदी ने ओडिशा में कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

-


Last Updated:

PM Modi Odisha News: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए आदिवासियों का इस्तेमाल किया और उनका पूर्ण विकास नहीं होने दिया. पीएम मोदी ने ओडिशा के लिए कई प्रोजेक्ट की घोषणा भी की.

पीएम मोदी ने ओडिशा में कांग्रेस पर निशाना साधा.

भुवनेश्वर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि उसने जानबूझकर आदिवासी समुदायों का पूर्ण विकास नहीं होने दिया तथा राजनीतिक लाभ के लिए उनके क्षेत्रों को ‘लाल गलियारा’ के रूप में पेश करती रही. ओडिशा की भाजपा सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने लोगों की लंबे समय से प्रतीक्षित मांगों को पूरा करते हुए पुरी जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार और इसके ‘रत्न भंडार’ (कोषागार) को फिर से खोल दिया है.

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जिस पार्टी ने दशकों तक भारत पर शासन किया, उसने आदिवासी समुदाय की उपेक्षा की और उनका केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया.’ पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के दौरान आदिवासी बहुल क्षेत्रों को ‘जानबूझकर पिछड़ा रखा गया.’

पीएम मोदी ने कहा, “देश में 125 से ज्यादा आदिवासी बहुल जिले वर्षों तक माओवादियों से प्रभावित रहे हैं. इन इलाकों को ‘लाल गलियारा’ का नाम देकर बदनाम किया गया था. इनमें से ज्यादातर जिलों को पिछड़ा घोषित कर दिया गया था और तत्कालीन सरकारों ने इनके विकास की जिम्मेदारी नहीं ली.” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश में कांग्रेस के शासन के दौरान सुशासन की कमी थी.

पीएम मोदी ने मौजूदा ओडिशा सरकार के पहले साल के प्रयासों की प्रशंसा की. प्रधानमंत्री ने कहा, “आज का दिन बहुत खास है. ओडिशा में पहली भाजपा सरकार ने सफलतापूर्वक एक साल पूरा कर लिया है. यह वर्षगांठ सिर्फ सरकार की नहीं है, यह सुशासन की स्थापना की वर्षगांठ है.” प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का एक साल पूरा होना ‘जन सेवा और जन विश्वास’ को समर्पित है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ओडिशा में भाजपा सरकार ने पूरी तरह से लोगों की सेवा करने पर ध्यान केंद्रित किया है.

पीएम मोदी ने कहा, “सरकार ने सुशासन और जन सेवा के साथ एक साल पूरा कर लिया है.” उन्होंने दावा किया कि ओडिशा में पिछली सरकारों के दौरान “भ्रष्टाचार हुआ, बुनियादी ढांचे का विकास नहीं हुआ और कई क्षेत्र पिछड़े रहे.” पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य में इन चुनौतियों से निपटने के लिए प्रयास किए हैं.

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें



Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts