Sunday, May 31, 2026
HomeदेशRekha Gupta Government 100 Days LIVE: 'यह दिल्‍ली की जनता की सरकार',...

Rekha Gupta Government 100 Days LIVE: ‘यह दिल्‍ली की जनता की सरकार’, रेखा गुप्‍ता कैबिनेट के मंत्री बोले- अब मुख्‍यमंत्री जनता से छिपते नहीं | rekha gupta government 100 days report card live updates anupam kher jawaharlal nehru stadium delhi cabinet ministers

-


Live now

Last Updated:

Rekha Gupta Government 100 Days LIVE: दिल्‍ली में ढाई दशक से भी ज्‍यादा समय के बाद बीजेपी ने सत्‍ता में वापसी की है. बीजेपी ने कुछ चुनावों में अजेय रही आम आदमी पार्टी को पटखनी देकर देश की राजधानी का सिंहासन अपन…और पढ़ें

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता अपने कार्यकाल के पहले 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगी.(फोटो: पीटीआई)

Rekha Gupta Government 100 Days LIVE: दिल्‍ली की भाजपा सरकार के पहले 100 दिन पूरे हो गए हैं. इसको ध्‍यान में रखते हुए मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखेंगी. जवाहरलाल नेहरू स्‍टेडियम में इसको लेकर बड़े कार्यकम का आयोजन किया गया है, जिसमें वह दिल्‍ली की जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगी और बताएंगी कि उनकी सरकार ने अभी तक क्‍या-क्‍या किया है. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर भी मौजूद रहेंगे. अनुपम खेर और CM रेखा गुप्‍ता के बीच एक इंट्रैक्शन भी होगा, जहां पर मुख्‍यमंत्री 100 दिन में दिल्ली में हुए काम के बारे में जानकारी देंगी.

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने एक्‍स पर पोस्‍ट कर कहा कि दिल्‍ली की सेवा करने का मौका सिर्फ जिम्‍मेदारी नहीं, बल्कि एक संकल्‍प है. उन्‍होंने लिखा, ‘जब आपने मुझे दिल्ली की सेवा का अवसर दिया तो यह सिर्फ एक ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि एक संकल्प था जनसेवा पर केंद्रित राजनीति और नीति जो जनकल्याण के लिए हो. इन 100 दिनों में हमने हर वादा ज़मीन पर उतारने की दिशा में प्रभावी काम किया. हमारी प्राथमिकता साफ थी – विकास ऐसा जो दिखाई भी दे और महसूस भी हो. स्‍वच्छता, सुरक्षा, महिला सशक्‍तीकरण और ई-गवर्नेंस हर मोर्चे पर हमारी कोशिश यही रही कि दिल्ली एक सशक्त, सुरक्षित और समावेशी राजधानी बने. आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा, मार्गदर्शन और सबका साथ, सबका विकास के विज़न से ही यह संभव हो पाया है. दिल्ली की जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है. बदलाव की नींव रखी जा चुकी है, विकास की रफ्तार अब थमेगी नहीं. दिल्ली अब सुशासन और सेवा के संकल्प के साथ, निरन्तर आगे बढ़ती रहेगी.’

Government 100 Days LIVE: दिल्‍ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर क्‍या बोले मंत्री आशीष सूद

दिल्‍ली सरकार 100 दिन लाइव: दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने बड़ी बात कही है. उन्‍होंने कहा,’यह दिल्ली की जनता की सरकार है. यह उस मुख्यमंत्री की सरकार नहीं है जो चौथी मंजिल पर चढ़कर जनता से छिपते थे. हमारी सरकार में दिल्ली के मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री दिल्ली की जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं.’

Government 100 Days LIVE: दिल्ली सरकार का दिल्ली के लोगों को उपहार, 10 लाख का मुफ्त उपचार

दिल्‍ली सरकार 100 दिन लाइव: देश की राजधानी दिल्‍ली की सरकार के 100 दिन के कार्यकल में आमलोगों को कई सौगातें दी गई हैं. दिल्ली में लागू की गई आयुष्मान भारत योजना. वय वंदना योजना को लागू किया गया, जिसके तहत 70 साल या उससे ज्‍यादा के आयु के दिल्ली के हर बुजुर्ग को 10 लाख तक का फ्री इलाज मुहैया कराया जा रहा है. 100 दिन में दिल्ली की सेहत सुधारने के लिए 100 दिन की सेवा में 12826 करोड रुपए का बजट दिया गया. 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के निर्माण की योजना शुरू की गई है. सभी सरकारी अस्पतालों में जन औषधि केंद्र बनाने का फैसला लिया गया और 300 डायलिसिस मशीनें लगाई जा रही हैं. 6 मोबाइल डेंटल वन रोज कर रही है 400 मरीज का इलाज. दिल्ली की गरीब बहनों को 2500 प्रति माह देने के लिए बजट में 5100 करोड़ की मंजूरी के साथ ही दो सखी निवास छात्रावास बनाने का फैसला भी लिया गया है.

Government 100 Days LIVE: दिल्‍ली में साल के अंत तक 4000 इलेक्ट्रिक बस

दिल्‍ली सरकार 100 दिन लाइव: दिल्ली सरकार में परिवहन और स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक शहर में 4,000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी. इसके अलावा, उन्होंने मधुमेह के प्रबंधन के लिए योग आधारित योजना की शुरुआत करने की बात कही. पंकज सिंह ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कहा कि प्रदूषण हमारी सरकार का मुख्य क्षेत्र है और सभी विभाग मिलकर इससे निपटने के लिए कदम उठा रहे हैं. परिवहन विभाग में हम पुरानी सीएनजी बसों को इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं.

Government 100 Days LIVE: ढाई दशक के बाद दिल्‍ली की सत्‍ता में आई है बीजेपी

दिल्‍ली सरकार 100 दिन लाइव: देश की राजधानी दिल्‍ली की सत्‍ता में बीजेपी तकरीबन ढाई दशक से भी ज्‍यादा समय के बाद वापसी की है. बीजेपी ने दिल्‍ली की जनता से कई वादे किए हैं, जिन्‍हें पूरा करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. सरकार के 100 दिन पूरा होने के मौके पर मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता रिपोर्ट कार्ड पेश कर बताएंगी की अभी तक किन-किन वादों को पूरा किया गया है और किसपर काम चल रहा है.

Government 100 Days LIVE: जवाहरलाल नेहरू स्‍टेडियम में बड़ा कार्यक्रम

दिल्‍ली सरकार 100 दिन लाइव: दिल्‍ली में भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर लिए हैं. इस उपलक्ष्‍य में जवाहरलाल नेहरू स्‍टेडियम में ‘100 दिन सेवा के’ नाम से खास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता जनता के सामने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखेंगी.



Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts