Sunday, May 31, 2026
HomeतकनीकSamsung Galaxy Tab A11 plus price under 15000 rupees dolby atmos sound...

Samsung Galaxy Tab A11 plus price under 15000 rupees dolby atmos sound 7 year os update

-


Last Updated:

Samsung ने लॉन्च किया Galaxy Tab A11+ और Galaxy Tab A11 पेश किया है. इसमें 11-इंच डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, 7,040mAh बैटरी मिलती है. इसमें Dolby Atmos साउंड के साथ कई दमदार फीचर्स दिए जाते हैं…

Samsung Galaxy Tab A11+ में कई खास फीचर्स मिलते हैं.

सैमसंग ने मंगलवार को Galaxy Tab A11+ और Galaxy Tab A11 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है. ये लॉन्च भारत में पहले ही एंट्री कर चुके Galaxy Tab A11 के कुछ दिनों बाद हुआ है. Galaxy Tab A11+ में 11-इंच की डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. ये One UI 8.0 इंटरफेस पर चलता है और Galaxy Tab A11 की तरह दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. पावर के लिए इस टैबलेट में 7,040mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा, Galaxy Tab A11+ DeX मोड को सपोर्ट करता है, जिससे यूज़र्स इसे मोनिटर या टीवी से कनेक्ट करके डेस्कटॉप जैसे एक्सपीरिएंस का फायदा उठा सकते हैं.

सैमसंग फ्रांस ने अपने न्यूज़रूम पोस्ट के जरिए Galaxy Tab A11+ और Galaxy Tab A11 के ग्लोबल लॉन्च की पुष्टि की है. Galaxy Tab A11+ इस साल के आखिर तक सेल के लिए उपलब्ध होगा, और इसके प्राइसिंग डिटेल्स भी उसी समय घोषित किए जाने की उम्मीद की जा रही है. ये 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन और Gray और Silver कलर ऑप्शन्स में मिलेगा.

वहीं, Galaxy Tab A11 पहले ही कई मार्केट्स में उपलब्ध है, जिनमें भारत भी शामिल है. इसकी 4GB RAM + 64GB Wi-Fi वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि सेलुलर मॉडल की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है.

Galaxy Tab A11+ के स्पेसिफिकेशन
सैमसंग Galaxy Tab A11+ में One UI 8 इंटरफेस है, जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड है, और इसमें Gemini इंटीग्रेशन भी है. इसे सात जनरेशन के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलने की पुष्टि की गई है. इसमें 11-इंच के डिस्प्ले के अलावा, 256GB तक स्टोरेज भी दिया जाता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. इसके फ्रंट कैमरा में 5 मेगापिक्सल है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए काम आता है.

सैमसंग Galaxy Tab A11+ में Dolby Atmos साउंड और ऑडियो जैक भी है. DeX मोड की मदद से इसे कीबोर्ड और माउस के साथ कनेक्ट करके PC-स्टाइल इंटरफेस में इस्तेमाल किया जा सकता है. टैबलेट में Samsung Notes फीचर भी मौजूद है.

बैटरी और चार्जिंग
सैमसंग Galaxy Tab A11+ में 7,040mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी ने अभी तक टैबलेट के रियर कैमरा और प्रोसेसर की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts