Sunday, May 31, 2026
Homeदेशsleeper Vande Bharat Express- स्‍लीपर वंदेभारत एक्‍सप्रेस का देशभर के लोगों को...

sleeper Vande Bharat Express- स्‍लीपर वंदेभारत एक्‍सप्रेस का देशभर के लोगों को बेसब्री से इंतजार

-


Last Updated:

sleeper Vande Bharat Express- स्‍लीपर वंदेभारत एक्‍सप्रेस का देशभर के लोगों को बेसब्री से इंतजार है. रेलवे ने बताया कि ये ट्रेन कब तक आएगी?आप भी जानें-

लोगों को लंबे समय से है इसका इंतजार.

हाइलाइट्स

  • पहली स्‍लीपर वंदेभारत एक्‍सप्रेस का ट्रायल
  • और बेहतर करने के लिए अपडेट किया जा रहा है
  • इस साल अंत तक ट्रैक पर दौड़ेगी

नई दिल्‍ली. सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन यानी वंदेभारत एक्‍सप्रेस लोगों की पसंदीदा बनती जा रही है. यही वजह है कि कई रूटों पर चलने वाली ट्रेन की आक्‍यूपेंसी रेट 100 फीसदी से अधिक जा रहा है. भारतीय रेलवे इस ट्रेन से भी शाही ट्रेन चलाने जा रहा है.ये है स्‍लीपर वंदेभारत एक्‍सप्रेस, इस ट्रेन का देशभर के लोगों को बेसब्री से इंतजार है. इसकी खासियत जानकर आपका मन भी एक बार सफर करने का करेगा. रेलवे ने बताया कि ये ट्रेन कब तक आएगी?

मौजूदा समय देशभर में 70 वंदेभारत एक्‍सप्रेस चल रही हैं. 71वीं वंदेभारत 20 जून को पटलिपुत्र से गोरखपुर से चलेगी. यह ट्रेन सिटिंग हैं. इसमें बैठकर सफर करना पड़ता है. लंबी दूरी में इन ट्रेनों को नहीं चलाया जा सकता है क्‍योंकि लंबे सफर में यात्रियों को असुविधा होगी. यात्रियों की सुविधाओं का ध्‍यान रखते हुए भारतीय रेलवे स्‍लीपर वंदेभारत ट्रेन तैयार कर रहा है. पहली वंदेभारत एक्‍सप्रेस बनकर ट्रैक पर दौड़ चुकी है, लेकिन इसे और बेहतर करा रहा है. इस वजह से इसमें समय लग रहा है. रेलवे का प्रयास है कि स्‍लीपर वंदेभारत में सफर करने वाले यात्रियों को किसी तरह की सुविधा न हो.

ये किया जा रहा है सुधार

रेलवे के अनुसार मौजूदा स्‍लीपर वंदेभारत में थर्ड एसी कोचों में बीच की सीट को ऊपर उठाने के लिए जंजीर के बजाए तार लगाया गया है. क्‍योंकि जंजीर का पैटर्न पुराना हो गया है. लेकिन इंजीनियरों ने महसूस किया गया है कि तार भी सफर के दौरान कंफर्ट नहीं रहेगा, इसलिए दूसरा विकल्‍प तलाश किया जा रहा है.

नई वंदेभारत में किया जा रहा है बदलाव

रेलवे अनुसार नई स्‍लीपर वंदेभारत एक्‍सप्रेस में उन सभी खामियों को दूर किया जा रहा है, पुरानी स्‍लीपर में महसूस की गयी हैं. नई स्‍लीपर वंदेभारत का निर्माण किया जा रहा है.

स्‍लीपर वंदेभारत ट्रैक पर आने का समय तय

रेलवे के अनुसार इस साल अंत तक नई डिजाइन वाली स्‍लीपर वंदेभारत ट्रैक पर आ जाएगी. इसका काम चल रहा है. इसके बाद सभी स्‍लीपर वंदेभारत इसी डिजाइन की होंगी और इसलिए इनके निर्माण में ज्‍यादा समय नहीं लगेगा.



Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts