Sunday, May 31, 2026
HomeतकनीकVivo X300 Series India Launch 2025 Red Color Exclusive 200MP Camera MediaTek...

Vivo X300 Series India Launch 2025 Red Color Exclusive 200MP Camera MediaTek Dimensity 9500

-


वीवो अपने नए फ्लैगशिप X300 Series को भारत में दिसंबर 2025 में लॉन्च करने वाली है. बता दें कि इसकी लॉन्चिंग  डचृ लगभग दो महीने बाद इसके चीन में डेब्यू के. यह सीरीज Vivo X300 Pro और Vivo X300 मॉडल्स के साथ आएगी और दोनों में MediaTek Dimensity 9500 SoC दिया गया है.

लीक और रेंडर से पता चला है कि Vivo X300 को भारत में एक खास रेड कलर में लॉन्च किया जा सकता है. यह शेड सिर्फ वैनिला X300 के लिए होगा, जबकि X300 Pro और X300 FE में यह कलर नहीं मिलेगा. ग्लोबली, X300 दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, Halo Pink और Phantom Black, और चीन में चार कलर ऑप्शन मिलते हैं.

Vivo X300 स्पेसिफिकेशंस
वीवो X300 में 6.31-इंच का Q10+ LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेज़ोलूशन 1,216×2,640 पिक्सल है. स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 300Hz है, साथ ही यह 1.07 बिलियन कलर और 452ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है.

फोन में 3nm MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर, 16GB तक LPDDR5X Ultra RAM, और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है. ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali G1-Ultra GPU और फोटोग्राफी के लिए V3+ Imaging Chip मौजूद है.

Vivo X300 में Zeiss ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा शामिल हैं. फ्रंट में 50MP का होल-पंच सेल्फी कैमरा है. बैटरी की बात करें तो इसमें 5,360mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

लॉन्च और उपलब्धता
Vivo X300 और X300 Pro भारत में दिसंबर में लॉन्च होंगे. रेंडर और लीक से संकेत मिलता है कि डिज़ाइन ग्लोबल और चीन वर्ज़न के जैसा ही होगा, लेकिन भारत में X300 का रेड कलर खास होगा.



Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts