Saturday, May 16, 2026
Homeमनोरंजनइस गाने के बिना अधूरा है नया साल, 40 साल से झूम...

इस गाने के बिना अधूरा है नया साल, 40 साल से झूम रहे बूढ़े और जवान, कोई नहीं दे पाया अनिल कपूर को टक्कर

-


 

arw img

जब नए साल की बात हो तो 40 साल पुराने एवरग्रीन गाने का जिक्र जरूर होता है. 40 साल से ज्यादा समय से बूढ़े-जवान, हर पीढ़ी इसी पर झूम रही है. गाने के बोल हैं ‘आने वाले साल को सलाम’. 1986 में आई फिल्म ‘आप के साथ’ का ये सबसे पॉपुलर न्यू ईयर सॉन्ग आज भी हर पार्टी, हर न्यू ईयर सेलिब्रेशन का जान है.शब्बीर कुमार की मधुर आवाज में ‘आने वाले साल को सलाम, जाने वाले साल को सलाम… नये साल का पहला जाम, आपके नाम… हैप्पी न्यू ईयर!’ जैसे बोल सुनते ही माहौल बन जाता है. गीतकार आनंद बख्शी ने बेहद सरल लेकिन दिल को छू लेने वाले शब्द लिखे, जबकि लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की धुन ने इसे अमर बना दिया. बूढ़े हों या जवान, जैसे ही इसके बोल गूंजते हैं, माहौल में उम्मीद और उत्साह भर जाता है. अनिल कपूर की एनर्जी और स्क्रीन प्रेज़ेंस ने इस गीत को ऐसा अमर बना दिया कि दशकों बाद भी कोई उनकी बराबरी नहीं कर पाया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

इस गाने के बिना अधूरा है नया साल, 40 साल से झूम रहे बूढ़े और जवान



Source link

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts