बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव 2026
वर्ष 2026 में बृहस्पति, मिथुन राशि से कर्क राशि में आज 2 जून को प्रवेश कर गया है । इस गोचर के कारण, प्रत्येक राशि के जातकों को अपनी राशि के अनुसार अलग-अलग प्रभाव महसूस होंगे। यह गोचर प्रेम,विवाह, भाग्य, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार में वृद्धि, पारिवारिक मामलों और व्यक्तिगत प्रगति को सौम्य लेकिन सार्थक तरीके से प्रभावित कर सकता है, आइए जानते सभी राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा ।
- मेष लग्न 2026 राशिफल
2026 में बृहस्पति चौथे भाव में रहेगा। पैतृक संपत्ति, घर-सुख और पारिवारिक सद्भाव बढ़ेगा। विदेश से धन लाभ, नया घर खरीदने का योग। करियर में मान-सम्मान मिलेगा। खर्च शुभ कार्यों पर होगा।
साथ ही, यात्रा, नए संपर्कों और उपयोगी लोगों के माध्यम से सौभाग्य प्राप्त होता है। कार्यक्षेत्र में नए प्रयास धीरे-धीरे लेकिन स्थिर परिणाम लाते हैं और जून के बाद घरेलू जीवन अधिक शांतिपूर्ण हो जाता है तथा संपत्ति संबंधी मामलों में अच्छे संकेत दिखाई देते हैं ।
वृषभ लग्न 2026 राशिफल
2026 में बृहस्पति तीसरे भाव में रहेगा। साहस, संवाद और भाई-बहनों से सहयोग बढ़ेगा। धर्म-यात्राओं का योग, वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे, समाज में सम्मान मिलेगा। आलस्य से बचें।
उपाय: गुरुवार को पीपल को बिना छुए जल दें।
मिथुन लग्न 2026 राशिफल
2026 में बृहस्पति दूसरे भाव में रहेगा, धन, वाणी और परिवार में समृद्धि बढ़ेगी। फंसा हुआ पैसा अचानक मिल सकता है बचत-निवेश से अच्छा लाभ, पैतृक बिजनेस में तरक्की,जीवनसाथी से आर्थिक फायदा एवं स्वास्थ्य में सुधार, कर्ज घटेगा। कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा ।
उपाय: गुरुवार को जीभ पर केसर लगाएं ।
कर्क लग्न 2026 राशिफल
2026 में बृहस्पति लग्न में उच्च का रहेगा, यह गुरु की सबसे शक्तिशाली स्थिति है। निर्णय क्षमता, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व निखरेगा। दान-धर्म से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान सुख, प्रेम-शिक्षा में सफलता मिलेगी। वैवाहिक मतभेद दूर होंगे, पद की प्राप्ति हो सकती है, करियर-व्यापार में उन्नति, आर्थिक स्थिरता आएगी। धार्मिक यात्राओं का योग है।
उपाय: गुरुवार को माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं !
सिंह लग्न 2026 राशिफल
2026 में बृहस्पति बारहवें भाव में रहेगा खर्च ज्यादा बढ़ेंगे आमदनी कम लेकिन खर्च धर्म, सुख-सुविधा और परिवार पर होंगे। विदेश/एमएनसी से जुड़े लोगों को धन लाभ। शेयर-बचत में निवेश शुभ रहेगा । पारिवारिक सहयोग मिलेगा, ससुराल से संबंध सुधरेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छात्रों को विदेश पढ़ाई का मौका, विदेश धार्मिक यात्रा का अचानक संयोग ।
उपाय : गुरुवार को 108 बार “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” जाप करें ।
कन्या लग्न 2026 राशिफल
2026 में बृहस्पति ग्यारहवें भाव में रहेगा, यह अत्यंत शुभ है लाभ ही लाभ होगा,आय बढ़ेगी, नए स्रोत बनेंगे, लंबित योजनाएं पूरी होंगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा, छात्रों को सफलता मिलेगी। प्रेम विवाह, संतान सुख के योग। माता-पत्नी से सहयोग, व्यापार में लाभ। राजनीति में पद की प्राप्ति के योग, आलस्य से बचें, मेहनत कर समय का भरपूर लाभ लें ।
उपाय: गुरुवार को केले का वृक्ष लगाकर पूजन करें।
तुला लग्न 2026 राशिफल
2026 में बृहस्पति दसवें भाव में गोचर करेगा, करियर-व्यापार में उन्नति, पदोन्नति व नई नौकरी के योग। व्यावसायिक यात्राएं लाभकारी, भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक संबंध सुधरेंगे, माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर होगा। अहंकार से बचें, विनम्र रहें। शत्रु परास्त होंगे।
उपाय : प्रतिदिन दूध में केसर या चुटकी भर हल्दी मिलाकर पिएं ।
वृश्चिक लग्न 2026 राशिफल
2026 में बृहस्पति नौवें भाव में गोचर करेगा, भाग्य, धर्म और उच्च शिक्षा में वृद्धि होगी। तीर्थयात्रा-विदेश यात्रा के योग, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। निर्णय क्षमता सुधरेगी। पिता से संबंध अच्छे रहेंगे, संतान से शुभ समाचार, प्रेम संबंध मजबूत होंगे। नौकरी में लाभकारी तबादला संभव एवं पैतृक संपत्ति से लाभ ।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें, पीला चंदन अर्पित करें ।
धनु लग्न 2026 राशिफल
2026 में बृहस्पति आठवें भाव में गोचर करेगा, बड़े बदलाव और आध्यात्मिक झुकाव अचानक बढ़ेगा । गुरु से ज्ञान मिलेगा और भौतिक सुखों से विरक्ति हो सकती है, आर्थिक योजना में सावधानी रखें, खर्च बढ़ेंगे। विरासत से अचानक लाभ संभव। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, संपत्ति विवाद एवं लड़ाई झगड़ों से बचें।
उपाय: रोज 108 बार बृहस्पति बीज मंत्र का जाप करें ।
मकर लग्न 2026 राशिफल
2026 में बृहस्पति सातवें भाव में रहेगा, वैवाहिक जीवन में सद्भाव, विश्वास बढ़ेगा । करियर में पदोन्नति, व्यापार-विस्तार के योग। साझेदारी और जीवनसाथी से आर्थिक लाभ संभव। विदेशी व्यापार से फायदा, भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधरेगा।
उपाय : गुरुवार को ब्राह्मणों को भोजन कराएं ।
कुंभ लग्न 2026 राशिफल
2026 में बृहस्पति छठे भाव में रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, योग-ध्यान करें, खर्च बढ़ सकते हैं। करियर में मेहनत से सफलता मिलेगी, शत्रु पर विजय पाएंगे। विदेश यात्रा के योग प्रबल हैं। कानूनी मामलों में जीत, आर्थिक लाभ संभव, आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय: गुरुवार को छात्रों को कलम-पेंसिल या नोटबुक उपहार दें।
मीन लग्न 2026 राशिफल
2026 में बृहस्पति पंचम भाव में रहेगा,करियर में शुरुआती झटके के बाद बेहतर नौकरी, वेतन वृद्धि के योग। लंबित योजनाएं पूरी होंगी, आर्थिक लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध गहरे होंगे, संतान सुख संभव। छात्रों को कम मेहनत में सफलता मिलेगी। निर्णय क्षमता और मजबूत होगी ।
उपाय: हमेशा जेब में पीला रुमाल रखें ।
#Trending #rashiphal #instagood #PhotoOfTheDay


