मशहूर एक्ट्रेस, डांसर और मॉडल अंजलि राघव का नया गाना ‘घाघरा’ रिलीज हो गया है. यह गाना कला निकेतन म्यूजिक के बैनर तले लॉन्च किया गया है. ‘घाघरा’ गाने को गौरव पंचाल और मोनी राजपूत ने गाया हैॉ. यह गाना हरियाणवी कल्चर और मॉडर्नाइजेशन का मिक्सचर है, जो ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है. अंजलि राघव ने हरियाणवी मनोरंजन जगत में अपनी खास पहचान बनाई है. उन्होंने ‘चंद्रवाल देखूंगी’ और ‘गिरे ये आंसू’ जैसे सुपरहिट म्यूजिक वीडियो से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई. उनकी खूबसूरती, अभिनय और नृत्य कौशल ने हरियाणवी सिनेमा की चर्चित हस्ती बना दिया. अंजलि ने हरियाणा के मशहूर कलाकारों के साथ म्यूजिक वीडियो से लेकर फिल्मों में काम किया है. उनके हिट गानों की लिस्ट में ‘चुटकी बजाना छोड़ दें’, ‘सैंडल’, ‘मैडम नाचे नाचे रे’, और ‘एतवार की छुट्टी’ जैसे गाने शामिल हैं.

