Last Updated:
54 साल की एक्ट्रेस रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं. नेपाल की राजनीति पर उनका बयान सुर्खियों में है. एक्ट्रेस का कहना है कि वे डेमोक्रेटिक हैं, लेकिन देश में स्थिरता के लिए राजशाही होनी चाहिए. आप भले उनके नजरिये से संतुष्ट न हों, लेकिन वे लाखों लोगों के दिलों में बसती हैं. उन्हें जिंदगी में प्यार अधूरा ही मिला. उन्होंने 11 मर्दों के साथ अफेयर के बाद एक बिजनेस टाइकून से शादी की, जिसका अंत भी दुखद ही हुआ. नेपाल की पूर्व प्रधानमंत्री की पोती अकेले जिंदगी गुजार रही हैं.
नई दिल्ली: बला की खूबसूरत एक्ट्रेस दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है, लेकिन निजी जिंदगी में सच्चे प्यार को तरसती रही. उनके कई सितारों के साथ अफेयर रहे. 11 अफेयर के बाद जब उन्होंने शादी की, तो वहां भी उन्हें निराशा मिली. वे रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं. (फोटो साभार: IMDb)
एक्ट्रेस अपने दौर की सबसे महंगी एक्ट्रेस थीं. उन्होंने फिल्मफेयर से लेकर तमाम बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए. उनके परिवार का नेपाल की राजनीति में गहरा प्रभाव है. एक्ट्रेस के पिता प्रकाश कोइराला नेपाल के मशहूर नेता रहे हैं. उनके दादा बिश्वेशवर प्रसाद नेपाल के प्रधानमंत्री रहे हैं. (फोटो साभार: IMDb)
हम मनीषा कोइराला की बात कर रहे हैं, जो खुलकर अपने रिश्तों पर बात करती रही हैं. उन्होंने पावर के भूखे डायरेक्टरों, धोखेबाज दोस्तों और जटिल लव अफेयर पर खुलकर अपनी राय जाहिर की थी. नाना पाटेकर और विवेक मुशरान के साथ उनके अफेयर के किस्से काफी मशहूर हैं, लेकिन लोग उन 9 अन्य मर्दों के बारे में नहीं जानते, जिनके साथ उनका रिश्ता रहा है. (फोटो साभार: IMDb)
फिल्म ‘सौदागर’ में मनीषा और विवेक मुशरान का रिश्ता पनपा. 90 के दौर में नाना पाटेकर के साथ मनीषा की जोड़ी हिट थी. कपल ने ‘खामोशी’ में साथ काम किया था. शादीशुदा रहते हुए नाना ने मनीषा को डेट किया. कहते हैं कि मनीषा ने नाना को एक बार आयशा जुल्का के साथ रोमांस करते रंगे हाथ पकड़ लिया था. (फोटो साभार: IMDb)
नाना से अलग होने के बाद मनीषा अवसाद में चली गई थीं. नाना ने एक बार कहा था कि मनीषा बेहद संवेदनशील एक्ट्रेस हैं. मनीषा की जिंदगी में फिर DJ Whosane आए. बॉलीवुडशादी.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, मनीषा को DJ Whosane ने प्रपोज किया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था. उनका नाम फिर नाइजीरिया के बिजनेसमैन सेसिल एंथनी के साथ जुड़ा. (फोटो साभार: IMDb)
मनीषा ने फिर आर्यन वैद्य को डेट किया. वे फिल्म ‘मार्केट’ की शूटिंग के वक्त एक्टर के करीब आई थीं, लेकिन आर्यन ने इसे पब्लिसिटी के मौके के रूप में देखा. मनीषा ने फिर रेस्तरां मालिक प्रशांत चौधरी को डेट किया. दोनों शादी के बारे में भी सोच रहे थे, लेकिन प्रशांत परिवार के दबाव में पीछे हट गए. (फोटो साभार: IMDb)
मनीषा को लेकर अफवाहें थीं कि उन्होंने नेपाल में ऑस्ट्रेलियाई एंबेसडर क्रिस्पिन कॉन्रॉय को डेट किया था. अजीम प्रेमजी के बेटे तारिक प्रेमजी के साथ भी मनीषा का नाम जुड़ा. उन्होंने नव-नवेले एक्टर अक्षय को भी डेट किया. म्यूजकि कंपोजर संदीप चौटा के साथ भी मनीषा का नाम लिया गया. कहते हैं कि मनीषा ने फिर अमेरिकी एंटरप्रिन्योर क्रिस्टोफर डोरिस को डेट किया. (फोटो साभार: IMDb)
मनीषा कोइराला ने 11 अफेयर के बाद बिजनेस टाइकून सम्राट दहल से शादी कर ली जो उनसे 7 साल छोटे हैं. हालांकि, शादी के कुछ महीनों बाद मनीषा की शादी में दिक्कतें होने लगीं. उन्होंने सम्राट दहल को अपना सबसे बड़ा दुश्मन बताया. दोनों ने 2012 में तलाक ले लिया. मनीषा ने असफल शादी के लिए खुद को दोष दिया. वे बोली थीं, ‘मैंने जल्दबाजी की. शादी करना चाहती थी, फिर मुझे एहसास हुआ कि मैं इसके लिए नहीं बनी हूं. गलती सिर्फ मेरी है.’ (फोटो साभार: IMDb)
मनीषा कोइराला आज एक कैंसर सर्वाइवर हैं. उन्होंने लंदन में एक इवेंट में नेपाल की राजनीति, स्वास्थ्य और अपने जीवन के तजुर्बों पर बात की. मनीषा ने कहा, ‘नेपाल में हर नेता पिछले नेता के काम को उलट देता है. इसलिए नेपाल में लोकतंत्र ठीक से काम नहीं करता और कोई भी सरकार यहां ज्यादा समय तक नहीं टिकती.’ उन्होंने खुद को पूरी तरह डेमोक्रेट बताया, लेकिन कहा, ‘मैं डेमोक्रेट हूं. लेकिन, मुझे लगता है कि नेपाल को स्थिरता के लिए राजशाही की जरूरत है.’ (फोटो साभार: IMDb)

