Saturday, May 30, 2026
Homeमनोरंजनबीवी पहने स्विमसूट तो लड़ता था अरबपति शौहर, पत्नी नहीं है कोई...

बीवी पहने स्विमसूट तो लड़ता था अरबपति शौहर, पत्नी नहीं है कोई हीरोइन, फिर भी हसबैंड को दी 7 ब्लॉकबस्टर

-


Last Updated:

शाहरुख खान की जिंदगी में गौरी खान खास हैं. गौरी ने इंटीरियर डिजाइनिंग और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के जरिए कई सफल बिजनेस बनाए. 8 अक्टूबर को उनका 54वां जन्मदिन है. चलिए इस मौके पर शाहरुख खान और गौरी खान की लवस्टोरी सुनाते हैं.

ख़बरें फटाफट

बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख खान सभी के दिलों पर राज करते हैं. लेकिन उनके दिल में सिर्फ गौरी खान बसती हैं. शाहरुख ने कई मौकों पर बताया है कि गौरी हर मोड़ पर उनके लिए एक बेहतरीन पार्टनर साबित हुई हैं और उनके सपोर्ट के बिना वे कुछ नहीं कर सकते थे.

8 अक्टूबर को गौरी खान अपना 54वां जन्मदिन मनाने वाली हैं. भले ही गौरी शाहरुख की तरह फिल्मी पर्दे का चेहरा नहीं हैं. लेकिन उन्होंने अपने दम पर कई बिजनेस स्थापित किए हैं.

किसके घर किए डिजाइन
उन्होंने बॉलीवुड में बतौर इंटीरियर डिजाइनर अपनी पहचान बनाई है और कई स्टार्स के घर डिजाइन किए हैं. गौरी ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का घर और वैनिटी वैन. करण जौहर के डुप्लेक्स की छत. जैकलीन फर्नांडिस, ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित और खुद का घर मन्नत तक डिजाइन किया है.

पति के लिए बनाई 7 ब्लॉकबस्टर
इस बिजनेस के अलावा, गौरी शाहरुख के साथ मिलकर अपनी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट चलाती हैं. इस बैनर तले कई फिल्मों का निर्माण हुआ है. जिनमें ‘जवान’, ‘डंकी’, ‘माय नेम इज खान’, ‘डियर जिंदगी’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘ओम शांति ओम’ शामिल हैं.

साल 2002 में रखी नींव
पहले गौरी खान ड्रीम्ज अनलिमिटेड नाम की प्रोडक्शन कंपनी चलाती थीं. लेकिन 2002 में शाहरुख और गौरी ने मिलकर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की नींव रखी. इसके अलावा, वह प्रॉपर्टी में निवेश भी करती रहती हैं.

गौरी खान और शाहरुख खान की लवलाइफ
पर्सनल लाइफ की बात करें तो गौरी की शाहरुख खान से पहली मुलाकात 14 साल की उम्र में हुई थी. जबकि शाहरुख 19 साल के थे.

पहली ही नजर में हुआ प्यार
शाहरुख ने खुलासा किया था कि उन्हें पहली नजर में गौरी से प्यार हो गया था. गौरी एक अच्छे और रईस परिवार से आती थीं. इसलिए उन्हें हासिल करने के लिए शाहरुख को बहुत मेहनत करनी पड़ी. गौरी ने शाहरुख का नाम शाहीन के नाम से सेव कर रखा था. ताकि घर में किसी को शक न हो.

स्विमसूट पहनने पर लड़ता पति
गौरी अपनी यंग एज में इतनी सुंदर थीं कि अगर वह स्विमसूट पहनतीं या अपने बाल खोलती थीं तो शाहरुख उनसे लड़ने लगते थे. एक पुराने इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि वह शुरू से ही गौरी के लिए पजेसिव थे और नहीं चाहते थे कि कोई और गौरी को देखे.

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts