[ad_1]
भारतीय सिनेमा के इतिहास में जय और वीरू की जोड़ी आज भी सबसे आइकॉनिक बेस्ट फ्रेंड जोड़ी मानी जाती है. 1975 में रिलीज हुई रमेश सिप्पी की फिल्म ‘शोले’ ने न सिर्फ सिनेमा के मानदंड बदल दिए बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी 19 साल तक अजेय रिकॉर्ड कायम किया.
‘ये नया लड़का अच्छा काम करेंगा…’
कम लोगों को पता है कि ‘शोले’ में अमिताभ बच्चन की कास्टिंग के पीछे सबसे बड़ा हाथ खुद धर्मेंद्र का था. इस साल जून 2025 में ANI को दिए इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने पहली बार खुलासा किया था. बातचीत में उन्होंने खुलासा करते हुए कहा था, ‘हां, मैंने ही रमेश सिप्पी को अमिताभ का नाम सुझाया था. वो मुझे मिलने आते थे, मेरे बगल में बैठते थे. मैंने सिप्पी साहब से कहा – ये नया लड़का है, आवाज से ही लगता है बहुत अच्छा काम करेगा. उसकी जो अंदर से चाह थी, खुद से प्यार करने की खूबसूरती थी, वो अच्छी लगी. मैंने कहा-इनको ले लो.’
धर्मेंद्र को ऑफर हुए थे ‘शोले’ के ये रोल
धर्मेंद्र ने फिल्म शोले में जो रोल अदा किया, दरअसल वो रोल उन्हें ऑफर ही नहीं हुआ था. ‘वीरू’ बन अमर हुए धर्मेंद्र को पहले गब्बर सिंह और ठाकुर दोनों रोल ऑफर किए गए थे. फिल्म में ‘जय’ के लिए मेकर्स ने शत्रुघ्न सिन्हा को ऑफर किया, लेकिन उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया और फिर धर्मेंद्र में वीरू के लिए बिग बी को चुना और जोर देकर कहा कि जय के लिए अमिताभ परफेक्ट हैं.
साल 1975 में ‘शोले’ की कहानी दो पूर्व अपराधियों- जय और वीरू के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर ठाकुर बलदेव सिंह एक कुख्यात डाकू गब्बर सिंह को पकड़ने में मदद करने के लिए सेलेक्ट करता है. हालांकि, ‘शोले’ में बिग बी और धर्मेंद्र की दोस्ती के साथ-साथ हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र की ऑन-स्क्रीन रोमांस भी खूबसूरती से दिखाया गया है.
19 साल तक न टूटने वाला रिकॉर्ड
‘शोले’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक कल्चरल फिनोमिना बन गई थी. रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर राज किया, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इतिहास रच दिया. बॉक्स ऑफिस इंडिया की आंकड़ों की मानें तो 1975 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 15 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. 1975 के टिकट रेट के हिसाब से यह राशि आज के 3000-3500 करोड़ के बराबर मानी जाती है. यह फिल्म 1975 से 1994 तक पूरे 19 साल तक भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी रही.
1994 में इस फिल्म ने तोड़ा रिकॉर्ड
1994 में सूरज बड़जात्या की ‘हम आपके हैं कौन’ ने आखिरकार इस रिकॉर्ड को तोड़ा. माधुरी दीक्षित और सलमान खान की इस फिल्म ने 72 करोड़ की शानदार कमाई के साथ शोले के इस रिकॉर्ड को धराशायी किया. देखा जाए तो लगातार 19 साल तक कोई भी भारतीय फिल्म ‘शोले’ को पीछे नहीं छोड़ पाई.
जब ‘ये दोस्ती’ गाना बन गया अमर
किशोर कुमार और मन्ना डे की आवाज में ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…’ 50 साल बाद भी अमर है. इस गाने ने जय-वीरू की दोस्ती को अमर कर दिया. मिनर्वा थिएटर, मुंबई में ‘शोले’ ने लगातार 5 साल तक गोल्डन जुबली मनाई. ये भी भारतीय सिनेमा का अनोखा रिकॉर्ड है. धर्मेंद्र भले ही चले गए, लेकिन जय-वीरू की ये दोस्ती… ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे… हमेशा जिंदा रहेगी.
[ad_2]

