Tuesday, June 2, 2026
Homeमनोरंजननिधन से पहले धर्मेंद्र ने देखी थी सनी देओल की फिल्म, आमिर...

निधन से पहले धर्मेंद्र ने देखी थी सनी देओल की फिल्म, आमिर खान ने कहा- यह उनकी पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी

-

[ad_1]

Last Updated:

धर्मेंद्र के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. वह 89 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले गए. हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स ने प्रेयर मीट में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. अब आमिर खान ने खुलासा किया है कि धर्मेंद्र ने निधन से पहले सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 देखी थी. सुपरस्टार ने खुलासा किया कि वह धर्मेंद्र के काफी करीब थे और अक्सर उनसे मिलने के लिए उनके घर पहुंच जाया करते थे.

ख़बरें फटाफट

धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में नहीं पहुंचे थे आमिर खान.

नई दिल्ली. दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन से फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है. हाल ही में 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में आमिर खान ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी और उनके साथ जुड़ी कुछ खास यादों को याद किया. उन्होंने यह भी बताया कि धर्मेंद्र ने निधन से पहले सनी देओल की अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 देखी थी. आमिर ने कहा कि वह बेहद खुश हैं कि उन्हें धर्मेंद्र को यह फिल्म दिखाने का मौका मिला, क्योंकि यह उनकी पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी.

फिल्म फेस्टिवल में आमिर खान ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें धर्मेंद्र के निधन से पहले उनके साथ कुछ समय बिताने का मौका मिला. आमिर ने कहा, ‘असल में लाहौर 1947, जो फिल्म हमने सनी के साथ बनाई है, उसे मैंने उन्हें दिखाने का सौभाग्य पाया. उन्होंने फिल्म देखी थी. यह अभी रिलीज नहीं हुई है, लेकिन मुझे बहुत खुशी है कि उन्होंने यह फिल्म देख ली, क्योंकि यह उनकी पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी.’

धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में क्यों शामिल नहीं हुए आमिर?

इसी बातचीत मे आमिर ने धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में शामिल ना हो पाने के बारे में भी बात की, जो 27 नवंबर को आयोजित हुई थी. उन्होंने कहा, ‘आज मैं मुंबई में नहीं हूं और आज ही उनकी प्रेयर मीट है, दुर्भाग्यवश. मैं इसे मिस कर रहा हूं और मैं उनसे बहुत करीब था, क्योंकि पिछले एक साल में मैं उनसे करीब 7-8 बार मिला था. मुझे उनकी संगत बहुत पसंद थी, इसलिए मैं अक्सर उनसे मिलने और उनके साथ बैठने चला जाया करता था.’

आमिर खान ने प्रोड्यूस की सनी देओल की फिल्म

बताते चलें कि सनी देओल की अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 असगर वजाहत के फेमस नाटक ‘जिस लाहौर नै वेख्या, ओ जमेय्या नहीं’ पर बनी है और यह विभाजन के दौर पर आधारित है. इसकी कहानी एक मुस्लिम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लखनऊ से लाहौर जाता है और उसे एक हवेली दी जाती है. लेकिन कहानी में नाटकीय मोड़ तब आता है, जब उन्हें पता चलता है कि हिंदू परिवार उस हवेली में रह रहा है और बाहर जाने से इनकार कर रहा है. सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ फिल्म लाहौर 1947 में शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. ‘लाहौर 1947’ को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है और इसके डायरेक्टर राजकुमार संतोषी है.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

[ad_2]

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts