Tuesday, June 2, 2026
Homeमनोरंजनधर्मेंद्र के आखिरी दिनों की कहानी: कैमरा था उनका पहला प्यार

धर्मेंद्र के आखिरी दिनों की कहानी: कैमरा था उनका पहला प्यार

-

[ad_1]

Last Updated:

धर्मेंद्र ने दो-दो शादियां की थीं और वो ताउम्र अपनी दोनों पत्नियों के साथ रहे, लेकिन आखिरी पलों में एक्टर अपनी असली महबूबा के पास लौटना चाहते थे. ये महबूबा न प्रकाश कौर थीं और न ही दूसरी पत्नी हेमा मालिनी. धर्मेंद्र अपनी असली महबूबा कैमरा के सामने लौटना चाहते थे. उन्होंने डायरेक्टर अनिल शर्मा से अपने लिए दमदार रोल लिखने की गुजारिश की थी.

अनिल शर्मा ने धर्मेंद्र की आखिरी ख्वाहिश के बारे में बताया.

नई दिल्ली. धर्मेंद्र का 24 नवंबर का निधन हो गया. वो अपने पीछे 6 दशक लंबा करियर और एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. धर्मेंद्र के आखिरी दिन काफी दर्दभरे थे. वो लंबे समय से बीमारी जूझ रहे थे. 89 साल के धर्मेंद्र को लंबे समय से सांस लेने में तकलीफ थी. वो काफी दिनों से अस्पताल में थे. ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज जो उनके साथ काम कर चुके थे उनसे मिलने और हालचाल लेने उनके घर पहुंचे थे. धर्मेंद्र और देओल परिवार के करीबी डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया कि धर्मेंद्र के आखिरी दिन काफी मुश्किल थे, लेकिन वो उन पलों में भी अपनी महबूबा से मिलने के लिए बेकरार था.

अपने, हुकुमत, गदर जैसी फिल्मों में धर्मेंद्र और उनके बेटों के साथ काम कर चुके अनिल शर्मा ने हुस्सैन जैद के यूट्यूब चैनल के लिए दिए इंटरव्यू में बात करते हुए दिवंगत एक्टर के आखिरी दिनों को याद किया. अनिल शर्मा ने धर्मेंद्र के साथ अपनी अंतिम मुलाकात को याद करते हुए कहा कि दिग्गज एक्टर ने उनसे अपने लिए एक दमदार रोल लिखने की गुजारिश की थी. वो पर्दे पर लौटना चाहते थे.

अनिल शर्मा ने बताई धर्मेंद्र की आखिरी ख्वाहिश

अनिल शर्मा कहते हैं कि वो हीमैन से मिलने के लिए सितंबर में बॉबी देओल के घर गए थे. तब दिवंगत एक्टर ने उनसे कहा था, यार अनिल बेटा मेरे लिए कोई कमाल का रोल लिख. मैं अभी कुछ करना चाहता हूं. कैमरा मेरी महबूबा है. वो मुझे बुला रही है. मुझे जाना है उसके पास. कुछ कर अभी, कोई कमाल का रोल लिख.

दमदार रोल से पर्दे पर लौटना चाहते थे धर्मेंद्र

‘गदर’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा हुस्सैन जैद को आगे बताते हैं कि धर्मेंद्र ने कम से कम तीन बार उनसे ये बात कही थी. वो पर्दे पर लौटने के लिए बेकरार थे और वो किसी दमदार रोल के साथ पर्दे पर वापसी करना चाहते थे. अनिल कहते हैं कि उन्होंने एक्टर से उनके लिए जानदार रोल लिखने का वादा भी किया था. अनिल शर्मा बताते हैं कि ये उनकी आखिरी मुलाकात थी और वो 90 साल की उम्र में भी ऐसी लगन रखते थे. कैमरा उनका पहला और आखिरी प्यार था. फिल्में उनके लिए कभी भी सिर्फ पैसा कमाने का जरिया नहीं थीं, फिल्में उनका पैशन थीं.

अनिल शर्मा देओल परिवार के साथ प्रोफेशनल रिश्ते के साथ ही पर्सनल बॉन्डिंग भी शेयर करते हैं. वो सनी और बॉबी देओल के काफी क्लोज फ्रेंड हैं. धर्मेंद्र के जज्बे और फिल्मों के प्रति उनके प्रेम की तारीफ करते हुए अनिल कहते हैं कि वो इंसान भी बेहद कमाल के थे. वो काफी नेक दिल इंसान थे.

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

[ad_2]

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts